शिक्षा मंत्री सराफ करेंगे ध्वजारोहण
कार्यालय संवाददाता . दौसा
जिला मुख्यालय पर राजेश पायलट स्टेडियम पर गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह आयोजित होगा। समारोह में सुबह 9:05 बजे मुख्य अतिथि शिक्षा मंत्री कालीचरण सराफ ध्वजारोहण करेंगे। मुख्य अतिथि द्वारा 9:10 बजे परेड का निरीक्षण कर मार्चपास्ट की सलामी लेंगे। एडीएम भगवान सहाय शर्मा द्वारा 9.40 बजे राज्यपाल का संदेश पढ़ेंगे। इसके बाद 9.50 बजे प्रतिभाओं का सम्मान, 10:10 बजे मुख्य अतिथि का उद्बोधन एवं 10:20 बजे छात्र-छात्राओं द्वारा व्यायाम प्रदर्शन किया जाएगा। ((शेष पेज २२ पर))