- Hindi News
- मोटरसाइकिल चोर गिरोह के सात बदमाश गिरफ्तार
मोटरसाइकिल चोर गिरोह के सात बदमाश गिरफ्तार
कार्यालय संवाददाता. दौसा
कोतवाली पुलिस ने शनिवार को मोटरसाइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। इनमें दो आरोपित
मोटरसाइकिल चोरी करने व पांच को चोरी की मोटरसाइकिल खरीदने के
आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपितों से चोरी की 13 मोटरसाइकिल बरामद
की है।
एसपी अंशुमन भौमिया ने बताया कि शहर में मोटर साइकिल चोरी की बढ़ती वारदातों को देखते हुए कोतवाल के नेतृत्व में एक एएसआई व पांच कांस्टेबलों की विशेष टीम गठित की थी।
टीम ने सुरेशचंद मीणा निवासी मटवास, अमर सिंह मीणा निवासी नसिया की ढाणी लवाण, पवन सैनी बालका बास दौसा, दीपक लखेरा पटवा मोहल्ला दौसा, राजू सैनी निवासी झाड़ला बांदीकुई, निर्मल लखेरा निवासी तूंगा हाल दौसा व अक्षय जागा निवासी धान्या का बंध को गिरफ्तार किया है।
इनमें सुरेशचंद व अमर सिंह मोटरसाइकिल चोरी करते थे। जबकि पवन, दीपक, राजू, निर्मल, व अक्षय चोरी की मोटरसाइकिलों को खरीदते थे। इस गिरोह में और भी लोग शामिल हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।