पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कोटा हीरोज ने जीता उद्घाटन मैच

कोटा हीरोज ने जीता उद्घाटन मैच

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कार्यालय संवाददाता. दौसा
दौसा गोल्ड कप फुटबाल टूर्नामेंट का शनिवार को खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति राज्य मंत्री हेम सिंह भड़ाना ने उद्घाटन किया। उद्घाटन मैच मेजबान मान क्लब व कोटा हीरोज के बीच मुकाबला हुआ। इसमें कोटा हीरोज ने 2-0 से जीत दर्ज की। दूसरे मुकाबले में उदयपुर ने यूनाइटेड फुटबाल क्लब निंबाहेड़ा को 1-0 से पराजित किया।
उद्घाटन मैच में कोटा हीरोज को 5वें ही मिनट में डी के बाहर फ्री किक मिली। जर्सी नंबर 85 दानिश ने गोलकीपर को छकाते हुए शानदार गोल किया। 1-0 की बढ़त बनाने के बाद कोटा हीरोज के खिलाडिय़ों में जोश आ गया। 21वें मिनट में फिर फ्री किक मिली, जिस पर ईशान ने गोल कर 2-0 की निर्णायक बढ़त बनाई। मेजबान मान क्लब ने पिछडऩे के बाद बराबरी की भरसक कोशिश की, लेकिन पार नहीं पड़ी। कोटा हीरोज ने 2-0 से जीत दर्ज की।
दूसरे मुकाबले में यूनाइटेड फुटबाल क्लब निंबाहेड़ा व उदयपुर के बीच कांटे की टक्कर हुई। दोनों टीमों ने गोल करने के लिए जान लड़ा दी, लेकिन पहले हॉफ में दोनों ही टीमें गोल नहीं कर सकीं। दूसरे हॉफ के 25वें मिनट में जर्सी नंबर 15 इरशाद ने गोल कर उदयपुर को बढ़त दिलाई। इसके बाद गोल नहीं हुआ और उदयपुर ने 1-0 से मैच जीत लिया।
आज के मुकाबले
मान क्लब मीडिया प्रभारी संजीत सिंह ने बताया कि रविवार को भी दो मैच होंगे। इसमें पहला मैच एजी राजस्थान व मकराना तथा दूसरे
में डीएफए दौसा व जोधपुर की
टीमें भिड़ेंगी।
दिसंबर में होगा एशिया स्तर का अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट
उद्घाटन पर अध्यक्षीय उदबोधन में विधायक शंकर लाल शर्मा ने दिसंबर में एशिया स्तर का अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट कराने की घोषणा की। मान क्लब अध्यक्ष राजकुमार जायसवाल ने मंत्री हेम सिंह भड़ाना व विधायक शंकर लाल शर्मा के सहयोग से मान क्लब में उत्तरी छोर में दर्शक दीर्घा निर्माण की घोषणा की। मुख्य अतिथि मंत्री हेम सिंह भड़ाना ने ध्वजारोहण कर प्रतियोगिता के उद्घाटन की घोषणा की। इससे पूर्व मुख्य अतिथि हेम सिंह भड़ाना, अध्यक्ष विधायक शंकर लाल शर्मा, विशिष्ट अतिथि नगर परिषद सभापति राजकुमार जायसवाल, समाजसेवी शिवपाल गुर्जर, कृष्णावतार शर्मा, जब्बार अली, सुरेश घोसी, मनफूल सिंह तूंगड, सेठ निसार बाबा नागौरी
का स्वागत किया गया। मान क्लब की ओर से कपिल राजोरिया,
आशीष नागर, प्रीतिपाल सिंह, मुकेश वर्मा, पार्षद जाबिर भाई, मोहम्मद अजहर, मोहम्मद आरिफ ने अतिथियों का माल्यार्पण व साफा पहनाकर स्वागत किया। आयोजन सचिव समरवीर सिंह ने सभी का आभार जताया।
पत्रकार इलेवन और प्रशासन के बीच मैत्री क्रिकेट मैच आज
दौसा. पत्रकार इलेवन और जिला प्रशासन के बीच रविवार को मैत्री क्रिकेट मैच खेला जाएगा। दोपहर एक बजे शुरू होने वाले मैच का उद्घाटन कलेक्टर मुक्तानंद अग्रवाल की मौजूदगी में भामाशाह रामस्वरूप जायसवाल करेंगे। राजेश पायलट स्टेडियम में होने वाला मैच रोमांचक होगा। पत्रकार इलेवन टीम के खिलाडिय़ों ने कई दिन तक नेट प्रैक्टिस में पसीना बहाया था।