पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भक्तों के विश्वास को भगवान कभी नहीं तोड़ते

भक्तों के विश्वास को भगवान कभी नहीं तोड़ते

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कार्यालय संवाददाता. दौसा
‘नानी बाई रो मायरो’ कथा के अंतर्गत शनिवार को कहा कि भक्तों के विश्वास को भगवान कभी नहीं तोड़ते हैं। यदि भक्तों को भगवान पर विश्वास होता है तो वे किसी न किसी रूप में अवश्य प्रकट होते हैं। कथा का आरती के बीच समापन हुआ।
कथा में आगे कहा कि द्वारकाधीश व रुक्मणी ने मायरा ((भात)) भरा। इसमें अंजार नगर के लोगों को नानी बाई के ससुराल द्वारा चाही गई वस्तुओं से भी अधिक प्रदान की। स्वयं भगवान श्रीकृष्ण ने रत्न जडि़त साडिय़ां, जेवर आदि सभी को दिए। इस दौरान मायरे की मनमोहक झांकी भी सजाई गई। वहीं विधायक शंकर लाल शर्मा भी कथा सुनने पहुंचे।
कन्हैया दंगल में झूमे लोग
बगड़ी ((लालसोट)). उपखंड के बगड़ी ग्राम में तीन दिवसीय सामाजिक समरसता विशाल दंगल में शनिवार को कन्हैया दंगल का आयोजन किया गया। जिसमें गायक कलाकारों में सामूहिक तौर पर जोठ बना कर प्रस्तुत किए गए धार्मिक कथानकों की भव्य प्रस्तुति पर लोगों को झूमने को मजबूर कर दिया। इस अवसर पर कलाकारों ने रामायण तथा पौराणिक धार्मिक ग्रंथों में बताई गई धार्मिक पट कथाओं को अपनी गायकी का आधार बनाया। सरपंच पति सुरेश नावरियां ने कहा कि
रविवार को साड्डा दंगल आयोजित होगा। साड्डा दंगल में पीलोदा, बानवास, मासलगांव की पार्टियां भाग लेगी।
सजाई रुक्मणि विवाह की झांकी
सिकंदरा. कस्बे की आगली कोठी ढाणी में चल रही संगीतमय भागवत में शनिवार को रुक्मणि विवाह का प्रसंग सुनाया गया। इस दौरान जीवंत झांकी सजाई गई। भागवताचार्य जगदीशनारायण द्वारा दिए जा रहे प्रवचन एवं उनके बीच में सुनाए जा रहे भजनों पर श्रद्धालु थिरके।