- Hindi News
- लोकसभा चुनाव में मिशन 25 के लिए जुटने का आह्वान
लोकसभा चुनाव में मिशन 25 के लिए जुटने का आह्वान
कार्यालय संवाददाता. दौसा
प्रभारी मंत्री हेम सिंह भडाना ने शनिवार को रावत पैलेस में भाजपा शहर व देहात मंडल के कार्यकर्ताओं की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में मिशन 25 के लक्ष्य को हासिल करने के लिए कार्यकर्ता जुट जाएं।
उन्होंने संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। बैठक को पूर्व मंत्री रामकिशोर मीणा, विधायक शंकरलाल शर्मा, नगर परिषद सभापति राजकुमार जायसवाल, शहर अध्यक्ष महेंद्र तिवाड़ी सहित पदाधिकारियों ने संबोधित किया। इस मौके पर देहात महामंत्री अशोक शर्मा, रामलाल मीणा, रामेश्वर बंशीवाल, यामीन खान, मनफूल सिंह गुर्जर, कैलाश भेडी, सुरेश घोषी, प्रहलाद महेश्वरा, दीपक जोशी, बाबूलाल जैमन, मुकेश आलूदा, भावना शर्मा, संतोष कंवर, रूप कंवर, शशि जैमिनी, सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
बांदीकुई. लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर शनिवार को बालिका आदर्श विद्या मंदिर स्कूल में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित हुई।
बैठक में आए लोकसभा चुनाव के बांदीकुई प्रभारी व दौसा विधायक शंकरलाल शर्मा ने कहा कि लोकसभा चुनाव नजदीक है ऐसें में कार्यकर्ताओं को अभी से ही तैयारियों में जुट जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में पार्टी ने टारगेट 25 निर्धारित किया है हम सभी को इस टारगेट को ध्यान में रखकर तैयारी करनी चाहिए। बैठक में बांदीकुई विधायक डॉ अलका सिंह ने कहा कि चुनाव में कार्यकर्ता की अहम भूमिका होती है, जिस प्रकार विधानसभा चुनाव में कार्यकर्ताओं ने अपनी लगन व मेहनत से प्रदेश में भाजपा का परचम लहराया उसी प्रकार अब लोकसभा चुनाव में देश में भाजपा का परचम लहराएंगे। उन्होंने कहा कि हमें चुनाव में आने वाले भाजपा प्रत्याशी के साथ पूरी मेहनत लगन के साथ काम करना है। इस दौरान पार्टी के जिला महामंत्री सत्यनारायण शाहरा, पूर्व विधायक महेंद्र मीणा, बाबूलाल शर्मा आभानेरी, नगर अध्यक्ष राकेश तिवाड़ी, पूर्व मंडी चेयरमैन रायसिंह गुर्जर, पूर्व नगर अध्यक्ष सुशील विजय, पार्षद कैलाश तांबी, भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष नवीन गुर्जर, पूर्व सरपंच रामकरण सैनी, नगर प्रवक्ता राकेश विजय, बसवा सरपंच छोटेलाल ईंटोड़ा,सोहन सिंह क रीरिया, रामोतार शर्मा सहित अन्य मौजूद थे।