42 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई
कार्यालय संवाददाता. दौसा
यातायात पुलिस ने शनिवार को शहर में बिना हेलमेट, सीट बैल्ट व बिना कागजात वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की। टीआई भगवान सहाय मीणा ने बताया कि इस दौरान 42 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इनमें 17 मोटरसाइकिल, 6 टेंपो, 7 कार-जीप, 8 ट्रक व मिनी ट्रकों का चालान किया गया। 3 मोटर साइकिल व 1 टैंपो जब्त किया। वाहनों पर करीब 14 हजार रुपए का जुर्माना किया गया।
बजरी से भरे तीन ओवरलोड ट्रक जब्त
दौसा. सदर थाना पुलिस ने शनिवार को भांडारेज मोड़ पर बजरी से भरे तीन ओवरलोड ट्रक जब्त किए हैं। पुलिस भांडारेज मोड़ पर वाहनों की जांच कर रही थी। इस दौरान बजरी भरकर जा रहे तीन ओवरलोड ट्रकों को जब्त कर लिया। ड्राइवरों के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर तीन ड्राइवरों को गिरफ्तार कर लिया।