पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंकार्यालय संवाददाता - दौसा
जिले में गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। जिला स्तरीय समारोह राजेश पायलट स्टेडियम में आयोजित हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि शिक्षा मंत्री कालीचरण सराफ ने झंडारोहण कर मार्चपास्ट की सलामी ली। एडीएम भगवान सहाय शर्मा ने राज्यपाल के संदेश का पठन किया। समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 35 प्रतिभाओं को सम्मानित किया। छात्र-छात्राओं ने शारीरिक व्यायाम का प्रदर्शन किया। आदर्श विद्या मंदिर,जवाहर नवोदय विद्यालय, आनंद शर्मा बालिका, गांधी चौक की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ लोकनृत्य की प्रस्तुति दी। विभिन्न विभागों ने उपलब्धियों की झांकियां प्रदर्शित की, जिसमें प्रथम स्वीप मतदाता जागरूकता कार्यक्रम, द्वितीय चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की बेटी बचाओ व तृतीय स्थान पर शिक्षा विभाग की झांकी रही। समारोह के दौरान मुख्य अतिथि ने शहीदों की वीरांगनाओं को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। संचालन पुष्पेंद्र शर्मा व कमला शर्मा ने किया। इस अवसर पर विधायक शंकर लाल शर्मा, पूर्व मंत्री रामकिशोर मीणा, नगरपरिषद सभापति राजकुमार जायसवाल, कलेक्टर मुक्तानंद अग्रवाल, एसपी अंशुमन भौमिया, जिला परिषद के सीईओ उम्मेद सिंह, एएसपी अनिल कायल, एसडीएम लोकेश कुमार मीणा, एसीएम नवरत्न कोली, डीएसपी राजेंद्र गोगावत, रामस्वरूप जायसवाल, लायंस क्लब अध्यक्ष मनोहर लाल गुप्ता, रामनाथ राजोरिया उपस्थित थे। इससे पूर्व कलेक्टर मुक्तानंद अग्रवाल ने कलेक्ट्रेट पर झंडारोहण किया।
गणतंत्र दिवस पर सरकारी कार्यालयों व विभिन्न संस्थाओं द्वारा ध्वजारोहण किया गया। कलेक्ट्रेट में कलेक्टर मुक्तानंद अग्रवाल ने, एसपी कार्यालय पर एसपी अंशुमन भौमिया ने, जिला परिषद में जिला प्रमुख अजीत सिंह ने, नगर परिषद में सभापति राजकुमार जायसवाल ने,पंचायत समिति में प्रधान शांति देवी ने, कृषि उपज मंडी में अध्यक्ष कैलाशी देवी ने झंडारोहण किया। चौधरी धर्मशाला पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष जी.आर. खटाणा ने, भारत विकास परिषद के समारोह में सफाईकर्मी रामजीलाल हरिजन ने झंडारोहण कर अनूठी पहल की। जिला पैंशनर्स कार्यालय पर जिलाध्यक्ष हरसहाय शर्मा ने, राउप्रावि छतरी वाली ढाणी में पार्षद इंद्र कुमार मीणा ने विद्यास्थली पब्लिक स्कूल में प्राचार्य अपेक्षा सिंह ने, राउमावि पापड़दा में सरपंच गोमा देवी एवं प्रधानाचार्य पन्नालाल बैरवा ने, अमन पब्लिक स्कूल में व्यवस्थापक मोहम्मद इस्लाम, राजकीय संस्कृत स्कूल में प्राचार्य सत्यनारायण शर्मा ने, राउमावि ढिगारिया ने प्रधानाचार्य रामावतार गुप्ता ने, विक्रमादित्य महिला शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में निदेशक डॉ. पी.डी. शर्मा ने, बाल विकास उप्रावि में श्याम सिंह चौहान ने ध्वजारोहण किया।
बांदीकुई - शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान स्कूलों में बालकों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। शहर की बीएन जोशी राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल में आयोजित हुए मुख्य समारोह में निजी व सरकारी स्कूलों के बालकों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस दौरान एनसीसी के छात्रों ने मार्च पास्ट की सलामी दी। कार्यक्रम में न्यायिक मजिस्ट्रेट जितेंद्र गोयल, एसडीएम आरएस चौहान, नगरपालिका चेयरमैन रमेशचंद बैरवा, बीडीओ अजीत सहरिया, नगरपालिका ईओ नरसीलाल मीणा, भाजपा के देहात अध्यक्ष मानसिंह भांडेडा, नगरपालिका नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र चौधरी, स्कूल के प्रधानाचार्य राजेंद्र भारद्वाज, राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक स्कूल की प्रधानाचार्य अनिता अग्रवाल, जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष अंबिकेश्वर शर्मा, थाना प्रभारी दीपक मीणा सहित अन्य मौजूद थे। बांदीकुई पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व अध्यक्ष सुशील गुर्जर के मुख्य अतिथि, पूर्व जिला परिषद सदस्य नवीन गुर्जर विशिष्ट अतिथि रहे तथा अध्यक्षता गोपाल गोयल ने की। स्कूल की सचिव मायादेवी ने भी विचार व्यक्त किए। बालकों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इससे पहले ध्वजारोहण किया गया। राजकीय अस्पताल में प्रभारी डॉ. एसएन शर्मा, पीडब्ल्यूडी कार्यालय पर एईएन पूरणसिंह ने ध्वजारोहण किया।
बांदीकुई ग्रामीण - ग्रामीण क्षेत्रों में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। बसवा में ग्राम पंचायत पर सरपंच छोटेलाल ईटोड़ा, राउमावि में प्रधानाचार्य रामअवतार गुप्ता ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए। राउमावि लोटवाड़ा में आयोजित कार्यक्रम में ग्राम पंचायत की ओर से उत्कृष्ट कार्य करने वाली 20 प्रतिभाओं को सरपंच लोकेंद्रसिंह लोटवाड़ा ने प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस दौरान कजोड़मल सैनी, अरविंद अवस्थी, रामसिंह, विशंभर अवस्थी, शिंभुदयाल जांगिड़, जगदीश अवस्थी, ताराचंद मीणा सहित अन्य मौजूद थे।
सिकंदरा - कस्बे सहित ग्रामीण क्षेत्रों में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान सरकारी भवन सहित निजी संस्थानों पर ध्वजारोहण किया गया। रायपुरा की संतोष पब्लिक स्कूल में निदेशक रमेशचंद शर्मा तथा नूतन पब्लिक स्कूल में निदेशक अशोक शर्मा ने ध्वजारोहण किया। इसी प्रकार ग्राम पंचायत भवन, राजकीय अस्पताल, उपतहसील, बिजली निगम कार्यालय सहित अन्य स्थानों पर भी ध्वजारोहण किया गया।
सिकराय - गणतंत्र दिवस कार्यक्रम को लेकर रविवार को एसडीएम कार्यालय पर एसडीएम चिमनलाल मीणा, तहसील कार्यालय पर तहसीलदार मूलसिंह राजावत, पंचायत समिति कार्यालय पर प्रधान किशनप्यारी मीणा, राजकीय अस्पताल में प्रभारी डॉ.अंजना भार्गव, मानपुर पुलिस थाने पर कार्यवाहक प्रभारी रामचंद्र, ग्राम पंचायत कार्यालय पर सरपंच प्रहलाद मीणा, बिजली निगम कार्यालय में एईएन बाबूलाल मीणा, वन विभाग कार्यालय में रेंजर रामसिंह, सीडीपीओ कार्यालय में सीडीपीओ सत्यनारायण नावरिया, आईटी केंद्र गंडऱावा में सरपंच ख्खेमराज मीणा, टोरड़ा में सरपंच रामअवतार पटेल, गांगदवाड़ी में सरपंच विमलादेवी कसाना, पीपलकी में सरपंच सुखबाई बैरवा, कालवान में सरपंच कमलादेवी बैरवा ने ध्वजारोहण किया।
मानपुर - गणतंत्र दिवस पर ग्राम पंचायत में सरपंच गिर्राज जोशी, राउमा स्कूल में प्रधानाचार्य बनवारीलाल चतुर्वेदी, राबाउमा स्कूल में प्रधानाचार्या विजयश्री शर्मा, आईटी केंद्र पांचोली में सरपंच धर्मसिंह गुर्जर, पीलोड़ी में सरपंच बाड़ादेवी, लोटवाड़ा में सरपंच लोकेंद्र सिंह, डिप्टी एसपी कार्यालय में डिप्टी एसपी बी.आर.परेवा, पूंदरपाड़ा में सरपंच श्यामलाल सैनी ने ध्वजारोहण किया। स्कूलों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
मंडावर/बालाहेडी - उपतहसील क्षेत्र में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। इस दौरान सभी सरकारी व निजी शिक्षण संस्थाओं में ध्वज फहराया गया। कस्बे के गांधी चौक, ग्राम पंचायत, राबाउमावि, राबाउप्रावि, राप्रावि मंडी में सरपंच रामनिवास गोयल ने ध्वजारोहण किया। इसी प्रकार आजाद बाल विद्या मंदिर साइंस कैम्पस में विजय झालानी, राउमावि में प्रधानाचार्य लक्ष्मण मीणा, रेल्वे स्टेशन पर अधीक्षक जीपी मीणा, विद्युत निगम कार्यालय में एक्सईएन राजेंद्र मीणा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रभारी डॉ.. मनीषा मीणा, रोहित अस्पताल में डॉ.. हरिओम गुप्ता, प्रधान पब्लिक स्कूल में योगेश शर्मा, विकास सेंट्रल स्कूल में एमडी शर्मा, ग्राम पंचायत जटवाड़ा में सरपंच सरोजदेवी, ग्राम पंचायत बनावड़ में सरपंच अमरचंद मीणा, ग्राम पंचायत पाखर में सरपंच संतरा मीणा ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान स्कूल में देशभक्ति गीत व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। वहीं मिठाइयां बांटकर खुशी जताई गई। इसी प्रकार ग्राम पंचायत बालाहेड़ी पर सरपंच हनुमानप्रसाद शर्मा, पंडित मंगोमल राउमावि में प्रधानाध्यापक गिरधारीलाल योगी, सरपंच हनुमान शर्मा ने झंडारोहण किया। अंत में छात्र-छात्राओं को मिठाइयां वितरित की गई।
सैंथल - ग्राम पंचायत के आईटी केंद्र पर सरपंच विमला देवी मीणा ने झंडारोहण किया। स्कूलों में झंडारोहण कर छात्रों को मिठाई बांटी। थाने पर थानाधिकारी अशोक सोनी, उप तहसील पर फूलचंद अग्रवाल ने, काबलेश्वर में सरपंच कालूराम नागर, प्रधानाध्यापक मदनलाल गोस्वामी, चोरड़ी में भामाशाह रामस्वरूप जायसवाल ने स्कूल के लिए 21 हजार रुपए व मिठाई बांटी।
मेहंदीपुर बालाजी/ लालसोट / दुब्बी - ग्राम पंचायत दुब्बी में सरपंच बाबूलाल खंडेलवाल, कैलाई में सरपंच मलखान सिंह बासड़ा, निहालपुरा में सरपंच लक्ष्मण सिंह, छोकरवाड़ा में सरपंच काली देवी, बहरावंडा में लटूर मल सैनी, लांका में उच्छव कंवर राजपूत व मोहचिंगपुरा में सरपंच रघुनाथ सैनी ने ध्वजारोहण किया। लालसोट उपखंड मुख्यालय सहित मंडावरी रामगढ़ पचवारा, बिलौना कलां, बगड़ी, राहूवास, डिडवाना,कल्लावास, सहित गांवों में धूमधाम के साथ मनाया गया। मेहंदीपुर बालाजी में भी सरकारी तथा गैर सरकारी संस्थाओं में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.