पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गांधी तिराहे पर घंटों लगा रहा जाम

गांधी तिराहे पर घंटों लगा रहा जाम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कार्यालय संवाददाता - दौसा
गांधी तिराहे पर सीसी रोड निर्माण के चलते सोमवार को यातायात व्यवस्था चौपट रही। तिराहे पर घंटों जाम के कारण वाहन आड़े तिरछे फंस गए। इससे लोगों को भारी असुविधा हुई।
तिराहे पर सीसी रोड निर्माण के कारण वन वे ट्रैफिक करने से वाहनों का निकलना मुश्किल हो गया। यातायात का दबाव रहने से जाम लग गया। दोपहर बाद जाम लगना शुरू हुआ। जाम की स्थिति घंटों बनी रही। इससे आगरा रोड, जयपुर व लालसोट रोड पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। बस स्टैंड व तिराहे पर ऑटो रिक्शा का जमावड़ा होने से यातायात व्यवस्था पूरी तरह चौपट हो गई। यातायातकर्मी भी ट्रैफिक कंट्रोल करने में पूरी तरह बेबस नजर आए। वन वे ट्रैफिक करने के बावजूद यातायात पुलिस ने नफरी नहीं बढ़ाई। यातायातकर्मियों की संख्या कम होने व वाहनों के आड़े तिरछे फंसने से ट्रैफिक बेकाबू हो गया। लालसोट रोड व आगरा रोड पर फोर लेन निर्माण के कारण भी यातायात व्यवस्था सुचारू नहीं रह पाई। व्यावसायिक क्षेत्र मानगंज, सुंदरदास मार्ग, नया कटला व नई मंडी रोड पर शादी ब्याहों की बिक्री के चलते दिनभर यातायात बाधित रहा।