दुकान का शटर तोड़कर 13 हजार चोरी
दौसा - नयाकटला में शनिवार रात दुकान के शटर को तोड़कर चोर 13 हजार रुपए ले गए। चोरी की वारदात प्रिंस इलेक्ट्रॉनिक्स में हुई। सुबह करीब 4 बजे दुकान का शटर टूटा देख चौकीदार ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची। बाद में दुकान मालिक नवलकिशोर पांचाल को बुलाया। नवलकिशोर ने बताया कि चोर शटर तोड़कर गल्ले में रखे करीब 13 हजार रुपए ले गए। इस संबंध में नवलकिशोर ने कोतवाली में रिपोर्ट दी है।
थड़ी से सामान पार
आगरा रोड पर स्थित एक थड़ी से शनिवार रात को सामान चोरी हो गया। दीपक शर्मा ने बताया कि चोर थड़ी का ताला तोड़कर बीड़ी, माचिस ले गए। दीपक ने चोरी
के आरोप का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने मौके पर जाकर
मुआयना किया।