पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 961 बालिकाओं को मिलेंगे 34 लाख 86 हजार के चेक

961 बालिकाओं को मिलेंगे 34 लाख 86 हजार के चेक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कार्यालय संवाददाता - दौसा
जिले में 981 बालिकाओं को 34 लाख 86 हजार रुपए मिलेंगे। इसके अंतर्गत गार्गी पुरस्कार में 473 बालिकाओं को 9 लाख 46 हजार तथा बालिका प्रोत्साहन योजना में 508 छात्राओं को 25 लाख 40 हजार रुपए के चेक बांटे जाएंगे।
गार्गी पुरस्कार में कक्षा 10 में 75 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त करने वाली छात्राओं को दो किस्तों में 4 हजार ((प्रत्येक में 2-2 हजार)) दिए जाते हैं। इस बार सत्र 2012-13 की छात्राओं को गार्गी पुरस्कार दिया जाएगा। इसमें किस्त में अब 11वीं में अध्ययनरत 304 बालिकाओं को 6 लाख 8 हजार रुपए दिए जाएंगे। वहीं सेकंड किस्त में 12वीं में पढऩे वाली 169 छात्राओं को 3 लाख 38 हजार रुपए मिलेंगे। दूसरी ओर बालिका प्रोत्साहन के अंतर्गत कक्षा 12 में 75 फीसदी या उसे अधिक अंक प्राप्त करने वाली को 5-5 हजार रुपए दिए जाते हैं।
इस बार सत्र 2012-13 की कॉमर्स में 13 छात्राओं को 65 हजार, साइंस में 88 बालिकाओं को 4 लाख 40 हजार तथा कला वर्ग में 407 छात्राओं को 20 लाख 35 हजार रुपए के चेक दिए जाएंगे। छात्राओं को पुरस्कार प्राप्त करने के लिए किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो, इसे ध्यान में रखते हुए ब्लाक स्तर पर बालिकाओं को पुरस्कृत किया जाएगा।