- Hindi News
- संस्कार भारती के बालकों को बांटी ब्रेनहंट
संस्कार भारती के बालकों को बांटी ब्रेनहंट
दौसा - संस्कार भारती स्कूल में मंगलवार को छात्र-छात्राओं को ब्रेन हंट की प्रति वितरित की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रसस्वी संस्थान के निदेशक देवनारायण जैमन ने कहा कि दैनिक भास्कर की ब्रेन हंट प्रतियोगिता बालकों के बौद्धिक विकास में सहायक सिद्ध होगी। प्रसस्वी बीएड कॉलेज की प्राचार्य भावना कुलश्रेष्ठ ने कहा कि जूनियर एडिटर व ब्रेन हंट प्रतियोगिता से बालकों का आत्मविश्वास बढ़ा है। संस्कार भारती के निदेशक सत्यनारायण शर्मा ने कहा कि दैनिक भास्कर द्वारा बेटी बचाओ, पानी बचाओ व सबको पढ़ाओ अभियान सराहनीय रहा है। कार्यक्रम में ज्योति झालानी ने भी विचार व्यक्त किए।
ब्रेनहंट से आएगी नई सोच
पापड़दा - कैलाश ज्ञान उच्च माध्यमिक विद्या मंदिर आलूदा में छात्रों को निशुल्क ब्रेन हंट की पुस्तकों का वितरण किया गया। मुख्य अतिथि सरपंच जुगल किशोर मीणा ने बालकों को ब्रेन हंट की पुस्तकें वितरित करते हुए कहा कि दैनिक भास्कर द्वारा चलाई जा रही प्रतियोगिता से बालकों में नई सोच का संचार होगा साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं में हौसाल बढ़ेगा। संस्था प्रधान कैलाश प्रसाद योगी ने कहा कि दैनिक भास्कर द्वारा चलाए जा रहे परोपकारी कार्य सराहनीय है। इस दौरान बनवारी लाल पोसवाल, जीतराम प्रजापत, विशंभर जोशी, श्रवण लाल मीणा, पवन शर्मा, हरसहाय सैनी, रेणु शर्मा, श्रवणराज, विमला, ललिता टेलर, विकास शर्मा, बाबूलाल सैनी आदि मौजूद थे।