- Hindi News
- स्थानीय एवं युवा प्रत्याशी को ही मिले टिकट
स्थानीय एवं युवा प्रत्याशी को ही मिले टिकट
दौसा - युवा कांग्रेस कमेटी लोकसभा क्षेत्र दौसा की बैठक मंगलवार को चौधरी धर्मशाला में अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह गुर्जर की अध्यक्षता प्रभारी सचिव सुशील पारीक, प्रदेश महासचिव साबो मीणा एवं प्रदेश सचिव चतरसिंह बासड़ा के मुख्य आतिथ्य में हुई।
प्रभारी सुशील ने कहा कि लोकसभा चुनावों में युवाओं की अहम भागीदारी रहेगी। कांग्रेस राहुल गांधी के रूप में देश को युवा नेतृत्व प्रदान करेगी। साबो मीणा ने कहा कि आगामी चुनाव में स्थानीय एवं युवा को टिकट दिया जाए। प्रदेश सचिव चतरसिंह बासड़ा ने कहा कि राजस्थान कांग्रेस के अध्यक्ष सचिन पायलट को नियुक्त करने से कांग्रेस मजबूत होगी। सहकार संघ के जिलाध्यक्ष कमल मीणा ने कहा कि पार्टी यदि युवा को टिकट देती है, तो युवा कांग्रेस प्रत्याशी को चुनाव जिताकर लोकसभा में भेजा जाएगा। लोकसभा क्षेत्र अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह गुर्जर ने कहा कि युवा कांग्रेस केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए
1 फरवरी से अभियान चलाएगी।