- Hindi News
- शिक्षकों को समय पर वेतन देने का आश्वासन दिया मंत्री ने
शिक्षकों को समय पर वेतन देने का आश्वासन दिया मंत्री ने
कार्यालय संवाददाता - दौसा
राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय का प्रतिनिधि मंडल जिला मंत्री पं. राधेश्याम शर्मा के नेतृत्व में शिक्षा मंत्री कालीचरण सर्राफ से मिला।
संगठन मंत्री गिरिराज सैन ने बताया प्रतिनिधि मंडल ने शिक्षा मंत्री का रामावि भंडाना में स्वागत किया। मंत्री से शिक्षकों को समय पर वेतन देने की मांग की। शिक्षा मंत्री ने संगठन के पदाधिकारियों को आश्वस्त किया कि शिक्षकों को किसी भी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। प्रतिनिधि मंडल में द्वारका प्रसाद विजय, गुलाबचंद, अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा, मंत्री गिरिराज जैमन, कैलाशचंद शर्मा, कोषाध्यक्ष रामबाबू शर्मा थे।
शिक्षा मंत्री का स्वागत: भाजपा महिला मोर्चा की जिला प्रभारी कृ।िका शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शिक्षा मंत्री कालीचरण सर्राफ का 11 किलो की माला पहनाकर श्याम सरोवर पर स्वागत किया। स्वागत करने वालों में जिला उपाध्यक्ष गुमान कंवर, इंदु राजावत, जिला प्रवक्ता शशि जैमिनी शामिल थीं। इस अवसर पर जिला प्रभारी ने दौसा में नर्सिंग कॉलेज शुरू करने की मांग की। नर्सेज एसोसिएशन के प्रदेश विधि मंत्री नरेंद्र सिंह राठौड़ ने भी शिक्षा मंत्री से नर्सिंग कॉलेज खोलने की मांग की।
मंत्री से मिले: राजस्थान विद्युत तकनीकी कर्मचारी एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह गुर्जर ने खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री हेमसिंह भडाना को कर्मचारियों की समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने बिजली निगम में कार्यरत टेक्नीकल हेल्पर कर्मचारियों की ग्रेड पे में संशोधन के लिए कमेटी की सिफारिश के अनुसार टेक्नीकल हेल्पर की ग्रेड पे 1850 से बढ़ाकर 1900 करने की मांग की।