पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंदौसा। आगरा रोड पर पीजी कॉलेज के समीप मंगलवार रात पाइप लाइन टूटने से हजारों लीटर पानी व्यर्थ बह गया। लाइन टूटते ही पानी के फव्वारे चल गए। इससे सड़क पर नदी बह निकली। पास ही गाडिया लुहारों के आशियानों में पानी भर गया। सड़क किनारे डेरे डालकर रह रहे लोगों को पानी भरने के कारण रात को काफी असुविधा हुई। जलदाय विभाग की पाइप लाइट टूटने का सिलसिला शहर में एक माह से चल रहा है। इससे लाखों लीटर पानी की बर्बादी हो चुकी है। लेकिन विभाग पानी की लाइनों को दुरुस्त नहीं कर पाया है। इसके साथ ही जल वितरण व्यवस्था भी छिन्न भिन्न हो गई है। लाइन टूटने से आगरा रोड की कॉलोनियों के लोगों को सप्लाई से वंचित रहना पड़ा। इसी तरह वार्ड 10 की वाटर वक्र्स कॉलोनी में लोगों के घरों में पानी नहीं आ रहा है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.