पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में शादाब प्रथम

सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में शादाब प्रथम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दौसा - अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ((एबीवीपी)) की ओर से 19 जनवरी को आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का बुधवार को परिणाम घोषित किया गया। इसमें रामकरण जोशी राउमावि के छात्र शादाब खान पुत्र वसीम खान ने पहला स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम संयोजक अबरार अहमद ने बताया कि राउमावि ढिगारिया का नीरज मिश्रा पुत्र सुरेंद्र कुमार दूसरे और आनंद शर्मा राबाउमावि की गंगा सोनी पुत्री प्रहलाद सोनी तीसरे स्थान पर रही। उक्त तीनों विजेताओं के साथ-साथ 60 फीसदी से अधिक अंक लाने वाले प्रतिभागियों को भी सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम सह संयोजक अंकित माठा ने बताया कि प्रतिभा सम्मान समारोह में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के विजेताओं को भी सम्मानित किया। समारोह फरवरी माह में होगा।