- Hindi News
- रामावि में 140 छात्राओं को बांटे स्कार्फ
रामावि में 140 छात्राओं को बांटे स्कार्फ
दौसा - चावंडेडा सरपंच स्वरूप कंवर ने बुधवार को स्थानीय रामावि में 140 छात्राओं को स्कार्फ दिए। इसके लिए प्रधानाध्यापक महावीर प्रकाश जैन ने सरपंच स्वरूप कंवर का आभार जताया। इस मौके पर तेजसिंह राजावत व स्टाफ मौजूद था। स्कार्फ पाकर छात्राएं खुश दिखाई दीं।
स्कूल में शिक्षण सामग्री वितरित
दौसा - राप्रावि मालियान में समाज सेवी सुनील बढ़ेरा ने स्कूल के सभी छात्र-छात्राओं को कापियां, पेन, पेंसिलों का वितरण किया। प्रधानाध्यापक अभय सक्सैना, एसएमसी अध्यक्ष ओमप्रकाश सैन, भानू प्रताप सिंह आदि उपस्थित थे।