पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सादा समारोह में छात्र संघ का उद्घाटन

सादा समारोह में छात्र संघ का उद्घाटन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दौसा - छात्रसंघ चुनाव के बाद बने हालात और परिस्थितियों को देखते हुए पीजी कॉलेज छात्रसंघ का बुधवार शाम सादा समारोह में उद्घाटन किया गया। मुख्य अतिथि कलेक्टर मुक्तानंद अग्रवाल ने छात्रसंघ का उद्घाटन किया। वहीं कलेक्टर अग्रवाल ने गरिमापूर्ण समारोह आयोजित करने के लिए छात्रसंघ अध्यक्ष राजेंद्र सिंह गुर्जर की सराहना की। साथ ही छात्रसंघ अध्यक्ष से कहा कि छात्र हितों में काम करें। किसी व्यक्ति की पहचान नाम नहीं, बल्कि काम से होती है। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार समारोह 30 जनवरी को होना था। समारोह की सभी तैयारी कर ली गई। अतिथियों को निमंत्रण दे दिए तथा कार्ड भी छप गए। इस बीच बुधवार को प्रशासन ने छात्रसंघ अध्यक्ष राजेंद्र सिंह गुर्जर से बातचीत की तथा उसे समझाया कि पूर्व हालात को देखते समारोह सादा रखना सही होगा। प्रशासन के आग्रह को अध्यक्ष राजेंद्र सिंह गुर्जर व अन्य पदाधिकारियों ने मान लिया। इस पर शाम करीब छह बजे कलेक्टर मुक्तानंद अग्रवाल, एडीएम भगवान सहाय शर्मा, एसडीएम लोकेश मीणा, डीएसपी राजेंद्र सिंह गोगावत, तहसीलदार विजेंद्र मीणा, प्राचार्य प्रोफेसर एन.एल. मीणा, सदर थानाधिकारी मुनींद्र सिंह व कॉलेज स्टाफ की मौजूदगी में छात्रसंघ का उद्घाटन हुआ। इसके बाद कलेक्टर मुक्तानंद अग्रवाल ने छात्र संघ पदाधिकारियों को भरोसा दिलाया कि किसी भी प्रकार की कोई मदद की जरूरत हो तो मैं सदैव तैयार रहूंगा। अध्यक्ष राजेंद्र सिंह गुर्जर ने मुख्य अतिथि कलेक्टर मुक्तानंद अग्रवाल को नए सब्जेक्ट खोलने के सिलसिले में मांग पत्र सौंपा।