महिला कॉलेज में हस्ताक्षर अभियान
दौसा - भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन ((एनएसयूआई)) ने बुधवार को स्टूडेंट्स स्टेंड अगेंस्ट करप्शन के मद्देनजर महिला कॉलेज में हस्ताक्षर अभियान चलाया। जिलाध्यक्ष विक्रम सिंह मीणा के नेतृत्व में अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस दौरान छात्र नेता नेहा मीणा, उपाध्यक्ष परवेज खानम, एनएसयूआई महासचिव चंचल शर्मा, प्रवक्ता धर्मसिंह, सोफिया खानम, पूजा शर्मा, रेणु महावर, सुमन मीणा आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही।