पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंकार्यालय संवाददाता - दौसा
श्याम मंदिर चरणधाम का 13वां पाटोत्सव गुरुवार को भव्य मंगल कलश व रामायण शोभायात्रा के साथ प्रारंभ हुआ। शाही लवाजमे व गाजे बाजे के साथ निकाली गई शोभायात्रा के दौरान सड़कों पर केसरिया रंग छा गया तथा देवनगरी श्याम के रंग में रंग गई। मंगल कलश एवं रामायण शोभायात्रा सुबह सहजनाथ मंदिर से शुरू हुई। जिसे विधायक शंकर शर्मा ने रवाना किया। श्याम प्रभु के रथ की प्रथम आरती बस्सी विधायक अंजू धानका ने की। मुख्य ध्वजवाहक वैद्य ओमप्रकाश शा हरा रहे। मुरलीधर नाटाणी ने मुख्य कलश का पूजन किया। शोभायात्रा में शिव, राम दरबार की जीवंत झांकी प्रदर्शित की गई। रथ में श्याम प्रभु का भव्य दरबार सजाया गया। 131 रामायण की पोथी सिर पर धारण कर पुरुष चल रहे थे। आगे केसरिया ध्वज लेकर युवा श्याम प्रभु के जयकारे लगा रहे थे। साथ ही हजारों महिलाएं मंगल कलश लिए भजन गाती चल रही थी। शोभा यात्रा गुप्तेश्वर दरवाजा, बरकत तिराहा, लालसोट रोड. पूनम सिनेमा, नया कटला, मान गंज, नई मंडी रोड होते हुए श्याम मंदिर पहुंची। इस बीच लोगों ने जगह जगह पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। शाम को मंदिर में भजनामृत रस गंगा का आयोजन हुआ।
9 फरवरी तक चलने वाले पाटोत्सव में दौसा की खुशहाली एवं जल समस्या के निराकरण के लिए शिवजी का 1008 रुद्राभिषेक किया जाएगा। राजेश ठाकुरिया ने बताया कि 31 जनवरी से महाशिव रुद्राभिषेक 7 फरवरी तक प्रतिदिन सुबह 5:30 से 9 बजे तक होगा, जिसके मुख्य यजमान मुरलीधर, कैलाशचंद नाटाणी होंगे। 31 जनवरी से 7 फरवरी तक दोपहर 12:30 से शाम 4:30 बजे तक शिव महापुराण कथा स्वामी शिव चैतन्य महाराज करेंगे। कथा के मुख्य यजमान ओमप्रकाश आमेरिया होंगे। 5 फरवरी को शिव पार्वती विवाह उत्सव होगा। इसके मुख्य यजमान हरिमोहन, रामबाबू शा हरा एवं ओमप्रकाश आमेरिया होंगे। बबलू एंड पार्टी द्वारा शिव तांडव, भोले की बारात व कृष्ण सुदामा की प्रस्तुति दी जाएगी। 8 फरवरी को सुबह 7 बजे संगीतमय रामचरित मानस पाठ शुरू होंगे। इसके मुख्य यजमान सुरेश चंद शर्मा होंगे। 9 फरवरी को सुबह 10 बजे संत नारायण दास महाराज के आशीर्वचन होंगे। स्वागताध्यक्ष जगदीश प्रसाद, विजय कुमार मित्तल सैंथल वाले होंगे।10:30 बजे पूर्णाहुति एवं दोपहर 2 बजे प्रसादी वितरण होगा।
सजाई बालाजी की झांकी
सैंथल - ग्राम तीतरवाड़ा कलां में गुरुवार को वाल वाले हनुमानजी का मेला भरा। मेले के दौरान बालाजी की झा की सजाई गई। मेले में सुबह से ही दर्शनार्थियों का तांता लग गया। मंदिर में शिव पंचायत की झांकी भी सजाई गई। महंत रामदास ने भक्तों को प्रसादी वितरित की। खेल प्रतियोगिताओं के विजेताओं को ग्राम पंचायत की ओर से पुरस्कार वितरण किया गया।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.