पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विधायक व कलेक्टर ने दौरा कर जाने शहर के हालात

विधायक व कलेक्टर ने दौरा कर जाने शहर के हालात

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दौसा - विधायक शंकर शर्मा व कलेक्टर मुक्तानंद अग्रवाल ने गुरुवार को शहर का दौरा कर पानी निकासी व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान कालोनियों में जमा गंदे पानी की निकासी नहीं होने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की तथा अधिकारियों को व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए।
विधायक व कलेक्टर सैंथल मोड़ पहुंचे। जहां नाला अवरुद्ध होने से कॉलोनियों में भरे पानी से लोगों को हो रही समस्या का तुरंत निराकरण करने के नगर परिषद के आयुक्त को निर्देश दिए। शिव शक्ति नगर के लोगों ने विधायक को नाला बंद होने से रास्तों में पानी भरने की समस्या बताई। सैंथल रोड बाइपास चौराहे के समीप कॉलोनियों, संगम विहार कॉलोनी, नई मंडी रोड की कालोनियों में भरे पानी का जायजा लिया। कलेक्टर ने संगम विहार में भरे पानी की जल्द निकासी करने व नई मंडी रोड पर सफाई कराने के निर्देश दिए। गांधी तिराहे पर चल रहे सड़क निर्माण से यातायात व्यवस्था बदहाल होने पर विधायक ने ट्रेफिक कंट्रोल करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने शहर में भारी वाहनों का प्रवेश सख्ती से रोकने, गांधी तिराहे पर सड़क निर्माण पूरा होने तक बस स्टैंड को डिपो से संचालित करने के निर्देश दिए। तिराहे पर बिजली के ट्रांसफार्मर से ट्रेफिक की अव्यवस्था होने की शिकायत पर विधायक ने ट्रांसफार्मर को शिफ्ट करने को कहा। एसडीएम लोकेश मीणा, नगर परिषद के आयुक्त मोहन चंद बंसल, पीडब्ल्यूडी, बिजली निगम
व जलदाय विभाग के अधिकारी मौजूद थे।