- Hindi News
- स्कूलों में किचनशेड के भेजें प्रस्ताव, पोषाहार समिति की बैठक में एडीएम ने दिए निर्देश
स्कूलों में किचनशेड के भेजें प्रस्ताव, पोषाहार समिति की बैठक में एडीएम ने दिए निर्देश
दौसा - एडीएम भगवान सहाय शर्मा की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में राष्ट्रीय पोषाहार समिति की बैठक हुई। उन्होंने कहा कि विकास अधिकारी पंचायत समिति क्षेत्र में विद्यालयों में बकाया किचनशैड निर्माण के कार्य प्राथमिकता से शुरू कराए। उन्होंने ?लाक शिक्षा अधिकारियों को पोषाहार कार्यक्रम के तहत संचालित विद्यालयों की सूची भेजने एवं रसोई गैस कनेक्शन व बरतनों के मांग के प्रस्ताव तैयार कर भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने बीईईओ को विद्यालयों में किचनशैड निर्माण के लिए स्थान उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। जिला परिषद के सीईओ उम्मेद सिंह ने विद्यालयों में किचनशैड निर्माण की प्रगति से अवगत कराया।