पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • श्रमिकों की नियमित स्वास्थ्य जांच होगी

श्रमिकों की नियमित स्वास्थ्य जांच होगी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मानपुर - प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के अंतर्गत बुधवार को मानपुर चौराहे स्थित पत्थर मंडी में खादी ग्रामोद्योग बोर्ड व जिला उद्योग केंद्र दौसा के तत्वावधान में आयोजित जागरूकता शिविर में पत्थर व्यवसाय से जुड़े उद्यमियों को योजनाओं की जानकारी दी गई।
दोपहर को शंकर सैंड स्टोन पर शिविर में सहायक निदेशक शिल्पा गोखरू ने कहा कि पत्थर व्यवसाय से जुड़े श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण समय-समय पर हो इसके लिए चिकित्सा विभाग को लिखा जाएगा। उन्होंने कहा विभाग की योजनाओं का लाभ लेने के लिए उद्यमियों को जानकारियां दीं। उद्यमियों ने मानपुर पत्थर मंडी में बैंक खुलवाने सहित प्रमुख समस्याओं से अवगत कराया। इस पर सहायक निदेशक ने शीघ्र कार्रवाई का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम में जिला उद्योग अधिकारी खादी रामअवतार गुप्ता, लालसोट ग्रामोद्योग प्रसार अधिकारी विश्राम मीणा, सिकराय के रामनारायण मीणा ने भी योजनाओं के बारे में बताया। इस दौरान पत्थर व्यापारी रामहेत सैनी, रंगलाल सैनी, प्रभातीलाल सैनी, हरिमोहन सैनी, शशिकांत शर्मा सहित अन्य मौजूद थे।