पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ...कहीं आपका फेसबुक अकाउंट भी न हो जाए हैक

...कहीं आपका फेसबुक अकाउंट भी न हो जाए हैक

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

श्रीगंगानगर
स्मार्टफोन हो, टैबलेट, लैपटॉप या पीसी यूज करने वाले अधिकांश लोग सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक का उपयोग जरूर करते हंै। लेकिन फेसबुक जहां लोगों को करीब लाया है वहीं साइबर अपराधियों ((हैकर्स)) की वजह से यह कुछ समय से व्यक्तिगत सुरक्षा के लिए खतरा बनकर भी उभरा है। कई बार फेसबुक अकाउंट में हैकर्स की ताक-झांक और एक्टिविटी से आपकी छवि भी धूमिल हो जाती है। ऐसे में जरूरी है कि फेसबुक खाते की सुरक्षा को गंभीरता से लिया जाए।
अगर कोई और कर रहा है लॉग-इन
अगर आपका अकाउंट किसी दूसरे शहर, देश आदि में खुला हुआ बताया जा रहा है तो इस बात में शक की गुंजाइश नहीं है कि कोई और व्यक्ति आपका अकाउंट हैक कर चुका है। अगर ऐसा है तो वहीं मौजूद एंड एक्टिविटी लिंक ((मोबाइल गैजेट पर रिमूव लिंक)) को क्लिक कर आप उसे जबरन लॉग-आउट कर सकते हैं, साथ ही अपना पासवर्ड बदलकर उसे भविष्य में ऐसा करने से रोक सकते हैं। चाहे तों एंड ऑल एक्टिविटी के जरिए सभी एक्टिव सेशन भी खत्म कर सकते हैं।



केस 1

पुलिस विभाग में कार्यरत एक अधिकारी विनोद चौधरी ((काल्पनिक नाम)) से फेसबुक पर बातचीत के दौरान खास दोस्त अंकुर को महसूस हुआ कि विनोद चौधरी की बातचीत और पोस्ट काफी बेतुके और अश्लील हैं। बाद में अंकुर ने विनोद से मुलाकात करके इसका कारण पूछा तो पता चला कि पिछले कई दिन से वह फेसबुक पर अपना अकाउंट नहीं खोल पर रहा है। एक्टिविटी देखी तो समझ में आया कि अकाउंट हैक हो गया है।

केस 2

एक निजी कंपनी में कार्य करने वाले पुरानी आबादी निवासी अजीत सिंह ((काल्पनिक नाम)) के फेसबुक अकाउंट के जरिए उससे जुड़े अन्य लोगों से काफी दिनों तक छेडख़ानी हो रही थी। अकाउंट पर पूरा पता होने की वजह से परेशान व्यक्ति अजीतसिंह के घर पहुंच गए और आपत्ति जताई। काफी कहासुनी के बाद पता चला कि अकाउंट अजीत नहीं बल्कि कोई और ही ऑपरेट कर रहा था।