- Hindi News
- ड्रग्स तस्कर दविंदरसिंह की कल पेश होगी रिपोर्ट
ड्रग्स तस्कर दविंदरसिंह की कल पेश होगी रिपोर्ट
श्रीगंगानगर/पटियाला.
इंटरनेशनल लेवल पर 6 हजार करोड़ रुपए की ड्रग्स स्मगलिंग भेजने वाले दविंदरसिंह उर्फ देव को साथ लेकर पुलिस दिल्ली व मुंबई में पड़ताल कर लौट चुकी है। टीम जांच रिपोर्ट पटियाला के एसएसपी हरदयालसिंह मान को सौंपेगी। एसएसपी 24 जनवरी को जांच रिपोर्ट का खुलासा करेंगे। दिल्ली व मुंबई जाने वाली पुलिस टीम में सीआईए स्टाफ के इंचार्ज इंस्पेक्टर अवतारसिंह, एसपी ((डी)) जसकिरणजीत सिंह तेजा सहित अन्य पुलिस अधिकारी थे। इस टीम ने फैक्ट्रियों की चेकिंग के अलावा लोगों से पूछताछ भी की है। मामले की जांच प्रभावित होने के हवाला देते हुए अधिकारियों ने फैक्ट्रियों व लोगों के नाम व संख्या के बारे में कुछ भी कहने से चुप्पी साध ली है। उधर एसएसपी ने बताया कि आरोपी दविंदर सिंह उर्फ देव को 23 जनवरी तक रिमांड पर लिया है। इस दौरान उससे रिकवरी व नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटा रहे हैं। फिलहाल जांच पड़ताल जारी है, जिसमें पुलिस टीम मिलकर काम कर रही है। दो दिन बाद रिकवरी के बारे में पूरी जानकारी सार्वजनिक की जाएगी।
पुलिस चार फैक्ट्रियों व तीन लोगों के बारे में कर चुकी है जिक्र
पुलिस ने दविंदरसिंह उर्फ देव को अदालत में पेश करते हुए रिमांड बढ़ाने की मांग की थी और रिमांड के दौरान चार फैक्ट्रियों व तीन लोगों के बारे में जिक्र करते हुए जांच करने की मांग की थी। पुलिस ने कहा था कि रिमांड के दौरान दविंदर को साथ में ले जाकर इन फैक्ट्रियों की तलाशी लेनी है लेकिन फैक्ट्रियों में तलाशी के बाद इसके तार मुंबई से जुड़ गए। ऐसे में पुलिस को 23 जनवरी तक का रिमांड मिला है।
मुंबई से खरीदा आइस ड्रग्स का कच्चा माल
दविंदर सिंह की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने खुलासा किया था कि वह दिल्ली व मुंबई जैसे शहरों की फैक्ट्रियों से कच्चा माल खरीदा था लेकिन इस बार जांच के लिए दिल्ली पहुंची टीम को मुंबई का सुराग मिला है। पुलिस का दावा है कि मुंबई से समुद्री रास्ते के जरिए आइस ड्रग्स के कच्चे माल की सप्लाई की गई है, जिसके बारे में पुख्ता सबूत जुटाए जा रहे हैं।
श्रीगंगानगर/पटियाला. इंटरनेशनल लेवल पर 6 हजार करोड़ रुपए की ड्रग्स स्मगलिंग भेजने वाले दविंदरसिंह उर्फ देव को साथ लेकर पुलिस दिल्ली व मुंबई में पड़ताल कर लौट चुकी है। टीम जांच रिपोर्ट पटियाला के एसएसपी हरदयालसिंह मान को सौंपेगी। एसएसपी 24 जनवरी को जांच रिपोर्ट का खुलासा करेंगे। दिल्ली व मुंबई जाने वाली पुलिस टीम में सीआईए स्टाफ के इंचार्ज इंस्पेक्टर अवतारसिंह, एसपी ((डी)) जसकिरणजीत सिंह तेजा सहित अन्य पुलिस अधिकारी थे। इस टीम ने फैक्ट्रियों की चेकिंग के अलावा लोगों से पूछताछ भी की है। उधर एसएसपी ने बताया कि आरोपी दविंदर सिंह उर्फ देव को 23 जनवरी तक रिमांड पर लिया है। इस दौरान उससे रिकवरी व नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटा रहे हैं। पुलिस ने दविंदरसिंह उर्फ देव को अदालत में पेश करते हुए रिमांड बढ़ाने की मांग की थी और रिमांड के दौरान चार फैक्ट्रियों व तीन लोगों के बारे में जिक्र करते हुए जांच करने की मांग की थी। पुलिस को 23 जनवरी तक का रिमांड मिला है।
मुंबई से खरीदा आइस ड्रग्स का कच्चा माल : दविंदर सिंह की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने खुलासा किया था कि वह दिल्ली व मुंबई जैसे शहरों की फैक्ट्रियों से कच्चा माल खरीदा था लेकिन इस बार जांच के लिए दिल्ली पहुंची टीम को मुंबई का सुराग मिला है।