- Hindi News
- झोटे का सुराग नहीं लगाया तो २७ को करेंगे चक्काजाम
झोटे का सुराग नहीं लगाया तो २७ को करेंगे चक्काजाम
श्रीगंगानगर. गांव महियांवाली से एक माह पहले चोरी हुए सरकारी झोटे का सुराग नहीं लगाने पर लोगों में पुलिस के प्रति रोष है। ग्रामीणों ने महियांवाली ग्राम सेवा सहकारी समिति के अध्यक्ष सत्यपाल कासनियां की अध्यक्षता में बैठक कर सामूहिक निर्णय लिया कि अगर पुलिस ने जल्द झोटे का सुराग लगाकर आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया तो वे २७ जनवरी को गांव महियांवाली के पास नेशनल हाईवे पर चक्काजाम करेंगे। सत्यपाल कासनिया ने बताया कि एक माह पहले कोई अज्ञात व्यक्ति गांव के दागशुदा झोटे को चोरी कर ले गया था। इस संबंध में उन्होंने १५ जनवरी को चूनावढ़ पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया था। मामला दर्ज होने के एक सप्ताह बाद भी पुलिस ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं है। बैठक में विष्णु कुमार, २० एमएल के पूर्व सरपंच अजमेर सिंह, बीरबल, अमीचंद, महेंद्र सहारण, पतराम कासनियां, उमेश कुमार, रामकरण, हरचंद व लाधूराम आदि लोग उपस्थित थे।
...और घमूड़वाली में किया चक्काजाम
बींझबायला. क्षेत्र से चोरी हुए झोटों को बरामद करने और घमूड़वाली थाना प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों के नेतृत्व में लोगों ने अपरान्ह ३ से शाम ७ बजे तक प्रदर्शन और चक्काजाम किया। शाम को एसडीएम प्रभुदान चारण और डीएसपी सहीराम ने आंदोलनकारियों से वार्ता कर समझाइश की, मगर लोग नहीं माने। भारतीय किसान संघ के जिला मंत्री अशोक जाखड़, तहसील अध्यक्ष भंवर लाल व मंत्री गोपीराम शर्मा ने कहा कि मांगों को लेकर गुरुवार को भी चक्काजाम किया जाएगा।
बींझबायला. चक्काजाम करते ग्रामीण।