पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एआई वर्करों ने की मानदेय की मांग

एआई वर्करों ने की मानदेय की मांग

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीगंगानगर. पशुपालन विभाग के आरएलडीबी के तहत सेवा केंद्रों पर लगाए गए एआई वर्करों ने मानदेय शुरू करवाने की मांग की है। वर्करों का कहना है कि जिन ग्राम पंचायतों में पशु चिकित्सालय या पशु उपकेंद्र नहीं हैं, वहां वे सेवाएं दे रहे हैं। सरकारी कर्मचारी की तरह काम करने के बाद भी उन्हें कुछ नहीं दिया जा रहा है। विभाग उनका दो साल से शोषण कर रहा है। मांगों को लेकर उन्होंने पूर्व विधायक राधेश्याम गंगानगर को ज्ञापन सौंपकर मांगों पर कार्रवाई करवाने की मांग की।