पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कोहरे से गायब हुई सड़कों की सुरक्षा

कोहरे से गायब हुई सड़कों की सुरक्षा

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - सूरतगढ़
गुरुवार दोपहर एक बजे तक सूर्यदेव के दर्शन नहीं होने से लोग सर्दी से धूजते नजर आए। डेढ़ बजे हल्की धूप खिलने से लोगों को राहत मिली। बुधवार रात साढ़े दस बजे हल्का कोहरा छाना शुरू हुआ, जो गुरुवार सुबह नौ बजे तक छाए रहने से लोग घरों में ही दुबके रहे। दूर-दराज के गांवों से बाइक पर आने वाले दूधिए 11 बजे तक कस्बे में दूध सप्लाई कर पाए। उधर, कृषि अधिकारी गौरीशंकर कौशिक ने बताया कि कोहरा के साथ ओस गिरने से फसलों की बढ़वार तेजी से होगी और पानी की कमी पूरी हो सकेगी।
रामसिंहपुर. ग्रामीण इलाका सुबह 11 बजे तक धुंध की आगोश में समाया रहा। इससे लोगों की दिनचर्या प्रभावित हुई व बाजार में ग्राहकी देरी से शुरू हो पाई। बुधवार शाम कोहरा छाने से लोग समय से पूर्व ही घरों को लौटते आए। दिनभर शीतलहर चलने से लोग कांपते दिखाई दिए। किसानों के मुताबिक ओस व कोहरा फसलों के लिए लाभकारी साबित हो रहा है।
बीरमाना. इलाका दिनभर कोहरे की चपेट में रहने से ग्रामीणों की दिनचर्या प्रभावित रही। ग्रामीण बसें कोहरे के कारण देरी से पहुंची। सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों में धुंध के कारण छोटी कक्षाओं के बच्चों की संख्या कम रही।
राजियासर. टिब्बा क्षेत्र में घने कोहरे से जनजीवन प्रभावित रहा। सुबह 11 बजे तक सड़कों पर कोहरा छाया रहने से वाहन चालकों को दिन में भी लाइट जला कर धीमी गति से चलना पड़ा। स्कूली बच्चों को सड़कों के किनारे खड़े रह कर बसों का इंतजार करना पड़ा।