पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सर्वाधिक मतदान के लिए श्रीगंगानगर जिला 25 जनवरी को होगा सम्मानित

सर्वाधिक मतदान के लिए श्रीगंगानगर जिला 25 जनवरी को होगा सम्मानित

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर संवाददाता, श्रीगंगानगर।



विधानसभा चुनाव में 84 फीसदी रिकॉर्ड मतदान के लिए श्रीगंगानगर जिले को 25 जनवरी को जयपुर में राज्यस्तरीय पुरस्कार दिया जाएगा। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के मौके पर जयपुर के हरिश्चंद्र माथुर राजस्थान लोक प्रशासन संस्थान में होने वाले इस कार्यक्रम में प्रदेश की राज्यपाल मारग्रेट अल्वा प्रशासनिक अधिकारियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित करेंगी। निर्वाचन अधिकारियों का मानना है कि जिले में बेहतर प्रचार-प्रसार व मतदाताओं के जागरूकता अभियान की बदौलत ही मतदान में बढ़ोतरी हुई। प्रदेश में श्रीगंगानगर के साथ जोधपुर व कोटा जिले का भी चयन हुआ है। राष्ट्रीय मतदान के लिए कोटा जिले का चयन हुआ है। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2008 में श्रीगंगानगर में 75.85 फीसदी मतदान हुआ था, जो वर्ष 2013 में करीब 84 फीसदी हो गया था। इस रिकॉर्ड मतदान के साथ श्रीगंगानगर प्रदेश में तीसरे नंबर पर रहा था।