पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नगरपरिषद की लापरवाही उजागर, नहीं हटे अतिक्रमण

नगरपरिषद की लापरवाही उजागर, नहीं हटे अतिक्रमण

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर संवाददाता - श्रीगंगानगर
शहर को साफ-सुथरा बनाने व अस्थायी अतिक्रमण हटाने के लिए नगरपरिषद प्रशासन कितना गंभीर है। इसका अंदेशा ट्रैफिक पुलिस को पत्र लिखकर मांगे गए सहयोग से पता चलता है। हैरत यह है कि परिषदकर्मियों ने 21 जनवरी को मुख्य बाजार से अस्थायी अतिक्रमण हटाने की योजना बनाई। इस काम में ट्रैफिक थाना प्रभारी से सहयोग लेने की बात तो हुई, लेकिन पुलिस को पत्र 22 जनवरी को डिस्पैच किया गया। यह पत्र ट्रैफिक पुलिस को 23 जनवरी को मिला। बाद में परिषद के किसी भी अधिकारी-कर्मचारी ने पत्र के बारे में कोई चर्चा नहीं की। पत्र के मुताबिक अंबेडकर चौक, गांधी बस्ती पर दुकानदारों की ओर से तख्त लगाकर फूल, चप्पल, कपड़े आदि सामान बेचा जा रहा है, जिससे ट्रैफिक बाधित होता है। इस मामले में सुगम में शिकायत प्राप्त हुई। तब फैसला हुआ कि आर्य समाज रोड, मुख्य डाक की दीवार के साथ लोगों के अस्थायी अतिक्रण को हटाया जाना है। हालात यह है कि उक्त जगहों पर वर्तमान में भी अतिक्रमण हंै, जबकि परिषद प्रशासन के कर्मचारी कागजों में अतिक्रमण हटाने की रिपोर्ट बनाकर दे चुके हंै। गौरतलब है कि इस कार्यवाही के लिए परिषद ने एक थानेदार, आवश्यकतानुसार पुलिस कांस्टेबल, महिला कांस्टेबल उपलब्ध करवाने का आग्रह किया गया था।
॥पत्र जारी करते समय भूलवश तारीख आगे की लिख दी होगी। यह कोई बड़ी बात नहीं है।
प्रहलाद मीणा, आयुक्त, नगरपरिषद, श्रीगंगानगर



अतिक्रमण 21 जनवरी को हटाने थे, पुलिस से सहयोग 22 को मांगा