पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सुबह घने कोहरे ने ठंड बढ़ाई, दोपहर में धूप से राहत

सुबह घने कोहरे ने ठंड बढ़ाई, दोपहर में धूप से राहत

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर संवाददाता - श्रीगंगानगर
गुरुवार को सुबह घने कोहरे की चादर की वजह से ठंड बढ़ी लेकिन दोपहर में धूप निकलने से लोगों को कुछ राहत मिली। इससे दिन के तापमान में थोड़ा इजाफा हुआ। सुबह के समय घने कोहरे की वजह से ट्रैफिक प्रभावित हुआ। मौसम विभाग के अनुसार सुबह-सुबह श्रीगंगानगर में दृश्यता 50 थी। यानी कि कोहरा इतना सघन था कि 50 मीटर दूरी तक देख पाना संभव था। बीती रात को ही कोहरा उतरना शुरू हो गया था। सुबह करीब 9:00 बजे के बाद कोहरा छंटना शुरू हो हुआ। तब वाहन चालकों को राहत मिली।
मौसम विभाग ने श्रीगंगानगर शहर में अधिकतम तापमान 1.6 डिग्री सेल्सियस इजाफे के साथ 19.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 2.2 डिग्री सेल्सियस गिरावट के साथ 8.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया।
हवा में नमी सुबह 100 प्रतिशत और शाम को 72 प्रतिशत थी। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटों में बादलवाही रहेगी। इससे सर्दी का असर यथावत रहने की संभावना है। सुबह 11:00 बजे के बाद धूप निकली तो राहत मिली। दोपहर में लोगों ने धूप में बैठकर सुकून का अहसास किया। शाम को सूरज छिपने के बाद फिर ठंड की आहट हुई। बुधवार को अधिकतम तापमान 18.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस था।