पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सरकारी कॉलेज में प्रायोगिक परीक्षा 30 से

सरकारी कॉलेज में प्रायोगिक परीक्षा 30 से

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सरकारी कॉलेज में प्रायोगिक परीक्षा 30 से
सूरतगढ़. सरकारी कॉलेज में अनिवार्य विषय प्रारंभिक कंप्यूटर की प्रायोगिक परीक्षाएं 30 जनवरी से शुरू होगी। प्राचार्य ने बताया कि नियमित व स्वयंपाठी विद्यार्थी अपने बैच व परीक्षा डेट आदि की जानकारी कॉलेज के सूचना पट्ट पर से देखकर नोट कर सकता है। उन्होंने बताया कि स्वयंपाठी परीक्षार्थी प्रायोगिक परीक्षा शुल्क व पहचान पत्र साथ लेकर आए अन्यथा परीक्षा में बैठने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि बीएससी भाग प्रथम, द्वितीय व तृतीय, बीसीए भाग प्रथम, द्वितीय व तृतीय, बीए भाग प्रथम, द्वितीय व तृतीय के भूगोल, जीवन विज्ञान जैन विद्या की प्रायोगिक परीक्षाएं भी एक फरवरी से शुरू होगी।