२६ जनवरी से रोजाना चलेगी सरायरोहिल्ला
सादुलशहर - जिले के यात्रियों को दिल्ली जाने के लिए 26 जनवरी से रोजाना रात में ट्रेन मिलेगी। क्योंकि वर्तमान में सप्ताह में तीन दिन सोमवार, बुधवार व शुक्रवार की रात में १०.३५ पर चलने वाली सरायरोहिल्ला को नियमित करने के आदेश श्रीगंगानगर स्टेशन पर आ चुके हैं। यह ट्रेन अगले दिन सुबह 7.25 बजे सरायरोहिल्ला पहुंचती है। वहां से रात में 10.45 बजे चलकर सुबह 7.35 बजे श्रीगंगानगर लौटती है। धुंध की वजह से रेलवे ने उद्यान आभा को काफी समय से बंद कर रखा है, जो फरवरी में शुरू होनी है। ऐसे में रात में दिल्ली जाने के लिए लोगों के पास नियमित कोई ट्रेन नहीं थी। ऐसे में यात्रियों को प्राइवेट व रोडवेज बसों में यात्रा करनी पड़ती थी। स्टेशन अधीक्षक हरीराम मीणा ने बताया कि ट्रेन में पांच स्लीपर, तीन थर्ड एसी, दो सेकंड एसी व एक फस्र्ट एसी कोच के साथ दो जनरल व दो एसएलआर कोच हैं। वर्तमान में दिल्ली के लिए सुबह 5.55 बजे दिल्ली इंटरसिटी व रात 10:35 बजे सरायरोहिल्ला एक्सप्रेस ट्रेन जाती है। जब उद्यान आभा शुरू होगी तो यात्रियों को दिल्ली के लिए नियमित तीन ट्रेन मिलेंगी। इनमें अभी उद्यान आभा एक्सप्रेस कोहरे के कारण बंद है।
पौने दो घंटे में हनुमानगढ़ पहुंचेगी कोटा एक्सप्रेस : श्रीगंगानगर-हनुमानगढ़ ट्रैक पर 29 जनवरी से शुरू हो रही कोटा एक्सप्रेस पौने दो घंटे में हनुमानगढ़ पहुंचेगी। सुरक्षा के लिहाज व धुंध की वजह से ट्रेन की स्पीड फिलहाल 50 किमी प्रति घंटा रखी गई है। इस वजह से यह ट्रेन ६७ किमी का सफर तय करने में समय लेगी। हालांकि रेलवे अधिकारियों का कहना है कि ट्रेन की स्पीड शीघ्र बढ़ा दी जाएगी। ट्रेन के शुरू होने से सादुलशहर जाने वाले व अपडाउन करने वाले यात्रियों को दूसरा
विकल्प मिलेगा। वर्तमान में सादुलशहर जाने के लिए प्राइवेट बसों के अलावा फिलहाल कोई विकल्प नहीं है।
एक्सप्रेस ट्रेन के चलने से लोगों को शहर आने में सहूलियत मिलेगी। हालांकि पूरा फायदा यात्रियों को पैसेंजर ट्रेन चलने के बाद ही मिलेगा, क्योंकि किराया उसी में बस से कम रहेगा।
प्राइवेट व रोडवेज बसों पर पड़ेगा असर
श्रीगंगानगर से दिल्ली के लिए रात में एक दर्जन प्राइवेट व दो बसें रोडवेज की रवाना होती हैं। रात में नियमित ट्रेन नहीं चलने से अधिकांश यात्री बसों में अधिक किराया खर्च कर सफर करते हंै। ज्यादा सर्दी व तेज गर्मी के दिनों में एसी की बसों में तीन-तीन दिन की वेटिंग रहती है। सरायरोहिल्ला के नियमित चलने व उद्यान आभा के शुरू होने से बसों के यात्रीभार में कमी आएगी। वजह धुंध के दिनों में बसों की तुलना में ट्रेन का सफर लोग ज्यादा सुरक्षित मानते हंै।
श्रीगंगानगर से चलेगी रोजाना शाम साढ़े चार बजे
कोटा एक्सप्रेस रोजाना सुबह 8.55 बजे हनुमानगढ़ से रवाना होगी, जो कि १०.४० बजे श्रीगंगानगर पहुंचेगी। ट्रेन सिर्फ सादुलशहर रेलवे स्टेशन पर एक मिनट के लिए रुकेगी। वहीं रोजाना शाम 4.30 बजे श्रीगंगानगर से रवाना होकर हनुमानगढ़, सूरतगढ़, बीकानेर, जयपुर होकर अगले दिन सुबह पौने दस बजे कोटा पहुंचेगी।
हनुमानगढ़ ट्रैक के शुरू होने व सरायरोहिल्ला के नियमित होने का शहरवासियों को फायदा मिलेगा। विशेषकर जो सादुलशहर से रोजाना अपडाउन करते हैं। दिल्ली के लिए रात में ट्रेन रोज चलने से व्यापारियों को राहत मिलेगी।
-बंशीधर जिंदल, सदस्य, मंडल रेल उपभोक्ता सलाहकार समिति
...
हनुमानगढ़ ट्रैक शुरू होना व सरायरोहिल्ला नियमित होना खुशी की बात है। श्रीगंगानगर को लगातार नई ट्रेन मिल रही है। अब अमृतसर इंटरसिटी व मुंबई के लिए ट्रेन यहां से चलाने की मांग करेंगे ताकि अगले बजट में पूरी हो सके।
-गुरप्रसाद बहल, महामंत्री, जिला रेल रोड यात्री सेवा समिति
.... हनुमानगढ़ ट्रैक पर कब क्या हुआ
-29 फरवरी 2012 को श्रीगंगानगर-हनुमानगढ़ ट्रैक पर रेलगाडिय़ों का आवागमन बंद।
-31 मई 2012 को ट्रैक पर ब्रॉडगेज पटरियां बिछाने का काम पूरा।
-30 जनवरी 2013 को ट्रैक पर बिल्डिंग वर्क-रंगरोगन पूरा।
-31 मार्च 2013 को पटरियों का वैल्डिंग वर्क।
-07 अप्रैल 2013 को इलेक्ट्रॉनिक सिग्नल का काम पूरा।
-15 अप्रैल 2013 को ट्रैक का स्पीड ट्रायल, 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ा इंजन।
- 10-11 दिसंबर 13 को ट्रैक पर सीआरएस का दौरा हुआ।
श्रीगंगानगर से जयपुर-कोटा ट्रेन का शेड्यूल टाइमिंग
स्टेशन रवाना होने का समय
श्रीगंगानगर ४.३० ((शाम))
हनुमानगढ़ ६.३५
सूरतगढ़ ७.३०
बीकानेर ११.०० ((रात))
जयपुर जंक्शन ५.४५ ((सुबह))
सवाईमाधोपुर ७.५५
कोटा जंक्शन ९.४५ ((सुबह))
((प्रस्तावित समय, स्त्रोत रेलवे))
॥जयपुर-दिल्ली के लिए नियमित ट्रेन शुरू होने से लोगों को फायदा मिलेगा। उन्हें अधिक किराया खर्च कर बसों में यात्रा नहीं करनी पड़ेगी। जिले को और ट्रेन दिलवाने के लिए प्रयास निरंतर जारी रहेगा।
भीम शर्मा, सदस्य, जैडआरयूसीसी।
फरवरी के पहले सप्ताह में शुरू होगी हनुमानगढ़ पैसेंजर ट्रेन