पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दुकानों के आगे रखा सामान हटवाया

दुकानों के आगे रखा सामान हटवाया

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर संवाददाता - श्रीगंगानगर
नगरपरिषद प्रशासन ने शुक्रवार को पुलिस बल के सहयोग से गोलबाजार से स्टेशन रोड तक अस्थायी अतिक्रमणों को हटाया। उक्त अतिक्रमणों से यातायात बाधित होता था। कई बार रोड पर जाम की भी स्थिति रहती थी। नगरपरिषद आयुक्त प्रहलाद मीणा ने बताया कि अंबेडकर चौक व गांधी चौक पर कुछ दुकानदार तख्तपोश, फट्टे लगाकर फूल, कपड़े, चप्पलें आदि सामान बेचने का कारोबार करते थे, जिन्हें पहले कई बार सामान हटवाने की चेतावनी दी जा चुकी है। बावजूद इसके लोगों ने अस्थायी अतिक्रमणों को नहीं हटाया। वहीं आर्य समाज रोड व मुख्य डाकघर की दीवार के साथ-साथ लोगों की ओर सामान, संदूक, खोखे आदि रखकर किए गए कब्जों को भी हटवाया गया। सारा सामान नगरपरिषद कर्मियों ने जब्त कर स्टोर में रखवा दिया है। कार्यवाही के दौरान कई दुकानदारों ने परिषदकर्मियों से कहा कि वह अब से सड़क पर सामान रखकर अस्थायी कब्जे नहीं करेंगे। वहीं परिषद प्रशासन ने चेतावनी दी कि यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।




श्रीगंगानगर. गोलबाजार में दुकानों के आगे रखा सामान जब्त करते नगरपरिषद व ट्रैफिक पुलिसकर्मी।