- Hindi News
- पहले समझाइश, फिर चालान, पर नहीं सुधरते वाहन चालक
पहले समझाइश, फिर चालान, पर नहीं सुधरते वाहन चालक
श्रीगंगानगर. शहर के लोग ट्रैफिक नियमों का पालन अभी भी नहीं करते हैं। बाइक पर तीन सवारी बैठाना, हेलमेट नहीं लगाना, नंबर न लिखवाना व बाइक चलाते समय मोबाइल पर बात करना आम है। इन्हें रोकने के लिए ट्रैफिक पुलिस पहले समझाइश करती है। फिर चालान। इसके बावजूद स्थिति में सुधार नहीं है।
16 से 22 जनवरी तक ट्रैफिक पुलिस ने 1051 वाहनों के चालान किए। 68 वाहन सीज, शराब पीकर वाहन चलाने वाले 22 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की, 60 पुलिस एक्ट में 28 वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई हुई। सप्ताह के दौरान स्कूल, कॉलेज सहित मंडियों में सेमिनार कर ट्रैफिक पुलिस व परिहवन विभाग ने लोगों व बच्चों से ट्रैफिक नियम का पालन करने का आह्वान किया। हेलमेट की उपयोगिता बताई मगर शहर में अब भी पहले वाली स्थिति है।
सड़क सुरक्षा सप्ताह में 1051 वाहनों के चालान
कब क्या कार्रवाई की
दिनांक चालान सीज नशे में बाइक चलाना 60
पुलिस एक्ट
16 जनवरी 139 7 1 0
17 जनवरी 101 6 2 0
18 जनवरी 113 13 0 7
19 जनवरी 75 7 11 15
20 जनवरी 101 6 0 6
21 जनवरी 207 11 5 0
22 जनवरी 203 18 3 0
श्रीगंगानगर. शहर के लोग ट्रैफिक नियमों का पालन अभी भी नहीं करते हैं। बाइक पर तीन सवारी बैठाना, हेलमेट नहीं लगाना, नंबर न लिखवाना व बाइक चलाते समय मोबाइल पर बात करना आम है। इन्हें रोकने के लिए ट्रैफिक पुलिस पहले समझाइश करती है। फिर चालान। इसके बावजूद स्थिति में सुधार नहीं है।
16 से 22 जनवरी तक ट्रैफिक पुलिस ने 1051 वाहनों के चालान किए। 68 वाहन सीज, शराब पीकर वाहन चलाने वाले 22 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की, 60 पुलिस एक्ट में 28 वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई हुई। सप्ताह के दौरान स्कूल, कॉलेज सहित मंडियों में सेमिनार कर ट्रैफिक पुलिस व परिहवन विभाग ने लोगों व बच्चों से ट्रैफिक नियम का पालन करने का आह्वान किया। हेलमेट की उपयोगिता बताई मगर शहर में अब भी पहले वाली स्थिति है।
सबसे ज्यादा बाइक पर तीन सवारी के मामले : ट्रैफिक इंचार्ज धीरेंद्र सिंह ने बताया कि सप्ताह के दौरान सबसे ज्यादा चालान बाइक पर तीन सवारी बैठाने के हुए हैं। वाहन की प्लेट पर नंबर नहीं लिखने की शिकायत दूसरे, हेलमेट नहीं लगाने तीसरे व मोबाइल पर वार्ता करने की शिकायत चौथे नंबर पर है।
इन सभी के लिए के चालान करने से पहले चालक से समझाइश की गई। फिर चालान किया, लेकिन कुछ चालक ऐसे हैं जिसके कई बार चालान हो गए। अब से बुलेट बाइक पर जो भी चालक पटाखे बजाता हुआ मिला। उसका चालान किया जाएगा या फिर बाइक सीज की जाएगी। आरसी निरस्त करने के लिए डीटीओ को लिखेंगे।