पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कहीं बैठक तो कहीं रैली से बताया मतदान का महत्व

कहीं बैठक तो कहीं रैली से बताया मतदान का महत्व

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सूरतगढ़. राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य में शनिवार को शहर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुए। सरकारी कॉलेज में रासेयो की ओर से रैली निकाली गई। इसे प्राचार्य प्रेमसिंह शेखावत ने झंडी दिखाकर रवाना किया। स्वयंसेवकों ने रैली के माध्यम से मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरुक किया। इस मौके पर प्रोफेसर ताराराम, सुखजीतकौर व प्रोफेसर बीएन पारीक ने मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए ऐसे आयोजनों का महत्व बताया।

ताल कॉलोनी स्थित राउप्रावि में प्रधानाध्यापक रोशनलाल सहू, अध्यापक मुरलीधर व भूपसिंह चौधरी ने मतदाताओं को मतदान जरूर करने के लिए प्रेरित किया।

गांव भैरूपुरा सिलवानी में बीएलओ पृथ्वीसिंह सरसुआ व अमरसिंह बिजारिणयां ने नए मतदाताओं को लोकसभा चुनाव के लिए जागरुक किया।

गांव मानकसर के राप्रावि में ओमप्रकाश पूनिया, बीएलओ जगदीश सिहाग व राजेशकुमार ने मतदाताओं को मतदान के लिए शपथ दिलाई।

गांव रंगमहल के रामावि में बीएलओ बालकृष्ण शर्मा, नरेंद्रकुमार शर्मा व प्रधानाध्यापक रजनीश बेनीवाल ने मतदान का महत्व बताया।

पालीवाला के राप्रावि में पृथ्वीराज चावला, बीएलओ मनफूलराम ने नए वोटरों से मतदान का प्रतिशत बढ़ाने का आह्वान किया।

गांव राजियासर व चक 92.600 आरडीआर के सरकारी स्कूल में बैठक के दौरान बीएलओ विशाल डोडा व पूर्णमल ने स्टूडेंट्स व ग्रामीणों को मतदान प्रक्रिया की जानकारी दी। इस मौके पर संस्था प्रधान अनीताकुमारी, मांगीलाल, सुभाषचंद, संजीव मदान आदि मौजूद थे।

रायसिंहनगर में ब्लॉक स्तरीय मुख्य कार्यक्रम राउमावि में आयोजित हुआ। इसमें कर्मचारियों, अधिकारियों, मतदाताओं एवं छात्र-छात्राओं ने लोकतंत्र में आस्था की शपथ ली। कार्यक्रम की अध्यक्षता निर्वाचक एवं पंजीयन अधिकारी एसडीएम भगवतीप्रसाद प्रजापति ने की। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में मतदाताओं के पास सारी ताकत होती हैं। मतदाता इसके प्रति जागरुक हों तथा मतदान अवश्य करें। कार्यक्रम संयोजक राकेश त्यागी, भूपेंद्रसिंह, उपकोषाधिकारी विनोद भाटिया, विकास अधिकारी लक्ष्मीचंद तोमर ने लोकतंत्र एवं मतदान के बारे में विचार व्यक्त किए। इस मौके पर विधानसभा चुनाव में बेहतर कार्य करने पर बीएलओ सुभाष सांई एवं मदनलाल भाटी को जिला कलेक्टर की ओर से जारी प्रशस्ति-पत्र एसडीएम ने देकर सम्मानित किया।