पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सरायरोहिल्ला एक्सप्रेस आज से रोजाना, सांसद दिखाएंगे हरी झंडी

सरायरोहिल्ला एक्सप्रेस आज से रोजाना, सांसद दिखाएंगे हरी झंडी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीगंगानगर. जिला मुख्यालय से दिल्ली के लिए सरायरोहिल्ला एक्सप्रेस ट्रेन को सांसद भरतराम रविवार रात 10.35 बजे श्रीगंगानगर रेलवे स्टेशन पर हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। अब यह ट्रेन हफ्ते में सातो दिन चलेगी।इस ट्रेन में शनिवार दोपहर 12 बजे के बाद से रिजर्वेशन शुरू हो गया।शाम छह बजे तक ट्रेन में 30 से अधिक सीटें स्लीपर व एसी कोच की विभिन्न श्रेणियों में बुक हो चुकी थी। हालांकि सुबह 8 बजे से रिजर्वेशन शुरू नहीं होने से लोगों को निराशा भी हुई। ट्रेन को नियमित करने की शुक्रवार शाम को ही हुई थी।इस ट्रेन में फस्र्ट एसी का एक, सैकेंड एसी के दो, थर्ड एसी के तीन, स्लीपर के पांच तथा जनरल के दो कोच होंगे।

ट्रेन का रूट व किराया



यह ट्रेन श्रीगंगानगर हर रोज रात 10.35 बजे रवाना होकर अबोहर, बठिंडा, बरनाला, धुरी, संगरूर, जाखल, जींद, रोहतक होकर सुबह 7.20 बजे सरायरोहिल्ला पहुंचेगी। वहां से रात में 10.45 बजे चलकर दूसरे दिन सुबह 7.30 बजे श्रीगंगानगर लौटेगी। अब तक दिल्ली के लिए सुबह 5.55 बजे इंटरसिटी ट्रेन ही ट्रेन के रूप में एकमात्र विकल्प थी।

फस्र्ट एसी 1665

सैकेंड एसी 985

थर्ड एसी 700

स्लीपर 275

जनरल 145

((किराया रुपए में: श्रीगंगानगर से सरायरोहिल्ला तक, स्रोत: रेलवे))

जयपुर-कोटा होली डे फिलहाल 31 मार्च तक

श्रीगंगानगर से 29 जनवरी को हनुमानगढ़ ट्रैक पर शुरू होने वाली जयपुर-कोटा एक्सप्रेस ट्रेन का रिजर्वेशन शनिवार को शुरू नहीं हो पाया। सुबह काफी यात्री ट्रेन में रिजर्वेशन करवाने के लिए ऑफिस आए, लेकिन उन्हें निराश लौटना पड़ा। सीनियर डीसीएम रजनीश कुमार ने बताया कि इस ट्रेन को 21 मार्च तक रोज चलाने के लिए 62 फेरों की स्वीकृति मिली है। बाद में फेरे बढऩे हैं।यह ट्रेन श्रीगंगानगर से शाम 4.30 बजे चलकर 5.21 बजे सादुलशहर तथा 6.18 बजे हनुमानगढ़ पहुंचेगी। वहां से जयपुर व कोटा के लिए 6.35 बजे रवाना होगी। ट्रेन में सैकेंड एसी का एक, थर्ड एसी के दो, स्लीपर के आठ, जनरल के छह व दो एसएलआर कोच है। उन्होंने बताया कि इस ट्रैक पर आरयूबी का काम कंपलीट होते ही स्पीड को बढ़ा दिया जाएगा। इस ट्रेन को भी सांसद भरतराम व बीकानेर डीआरएम मंजू गुप्ता 29 जनवरी को शाम साढ़े चार बजे हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।





जयपुर-कोटा होली डे फिलहाल 31 मार्च तक: श्रीगंगानगर से 29 जनवरी को हनुमानगढ़ ट्रैक पर शुरू होने वाली जयपुर-कोटा एक्सप्रेस ट्रेन का रिजर्वेशन शनिवार को शुरू नहीं हो पाया। सुबह काफी यात्री ट्रेन में रिजर्वेशन करवाने के लिए ऑफिस आए, लेकिन उन्हें निराश लौटना पड़ा।



श्रीगंगानगर - जिला मुख्यालय से दिल्ली के लिए सरायरोहिल्ला एक्सप्रेस ट्रेन को सांसद भरतराम रविवार रात 10.35 बजे श्रीगंगानगर रेलवे स्टेशन पर हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। अब यह ट्रेन हफ्ते में सातो दिन चलेगी।इस ट्रेन में शनिवार दोपहर 12 बजे के बाद से रिजर्वेशन शुरू हो गया।शाम छह बजे तक ट्रेन में 30 से अधिक सीटें स्लीपर व एसी कोच की विभिन्न श्रेणियों में बुक हो चुकी थी। हालांकि सुबह 8 बजे से रिजर्वेशन शुरू नहीं होने से लोगों को निराशा भी हुई। ट्रेन को नियमित करने की शुक्रवार शाम को ही हुई थी।इस ट्रेन में फस्र्ट एसी का एक, सैकेंड एसी के दो, थर्ड एसी के तीन, स्लीपर के पांच तथा जनरल के दो कोच होंगे।

फस्र्ट एसी 1665

सैकेंड एसी 985

थर्ड एसी 700

स्लीपर 275

जनरल 145

((किराया रुपए में: श्रीगंगानगर से सरायरोहिल्ला तक, स्रोत: रेलवे))



यह ट्रेन श्रीगंगानगर हर रोज रात 10.35 बजे रवाना होकर अबोहर, बठिंडा, बरनाला, धुरी, संगरूर, जाखल, जींद, रोहतक होकर सुबह 7.20 बजे सरायरोहिल्ला पहुंचेगी। वहां से रात में 10.45 बजे चलकर दूसरे दिन सुबह 7.30 बजे श्रीगंगानगर लौटेगी। अब तक दिल्ली के लिए सुबह 5.55 बजे इंटरसिटी ट्रेन ही ट्रेन के रूप में एकमात्र विकल्प थी।



ट्रेन का रूट व किराया

बीकानेर स्पेशल अब 31 मार्च तक चलेगी

श्रीगंगानगर से बीकानेर के लिए सप्ताह में तीन दिन सोमवार, बुधवार व शुक्रवार को चलने वाली ट्रेन के फेरे 31 मार्च 14 तक के लिए बढ़ा दिए हैं। जेडआरयूसीसी के सदस्य भीम शर्मा ने बताया कि सरायरोहिल्ला ट्रेन का रैक ही बीकानेर तक आता-जाता था। अभी यह स्थिति साफ नहीं है कि ट्रेन सप्ताह में तीन दिन चलेगी या नियमित होगी। यह ट्रेन सुबह 7.50 बजे रवाना होकर सूरतगढ़ होते हुए दोपहर 1.30 बजे बीकानेर पहुंचती है। वहां से 4.05 बजे रवाना होकर रात 10.15 बजे श्रीगंगानगर आती है। यहां से रात में 10.25 बजे सरायरोहिल्ला के लिए रवाना होती है। उन्होंने बताया कि हनुमानगढ़ पैसेंजर ट्रेन का टाइम टेबल शीघ्र जारी होगा, क्योंकि यह ट्रेन भी फरवरी के पहले सप्ताह में शुरू होनी है।