- Hindi News
- दूसरे दिन भी घना कोहरा, रात का पारा गिरा, यातायात प्रभावित
दूसरे दिन भी घना कोहरा, रात का पारा गिरा, यातायात प्रभावित
नगर संवाददाता - श्रीगंगानगर
नमी बढऩे और उत्तरी हवाएं चलने से शनिवार को दूसरे दिन सुबह के समय घना कोहरा उतरा। रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। इससे अन्य दिनों की अपेक्षा ज्यादा ठंड महसूस हुई। सुबह 11 बजे के बाद कोहरा छंटा। मौसम विभाग के अनुसार श्रीगंगानगर में अधिकतम तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस इजाफे के साथ 20.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 0.6 डिग्री सेल्सियस गिरावट के साथ 6.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटों में बादलवाही रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार सुबह के समय कोहरा इतना घना था कि 9 बजे दृश्यता बहुत कम रही। इससे 50 मीटर से भी कम दूरी तक देखा जा सकता था। कोहरे की चादर की वजह से ट्रैफिक प्रभावित हुआ। वाहन चालकों को ज्यादा परेशानी हुई। रात के तापमान में गिरावट होने से सुबह सुबह असरदार ठंड ने लोगों को ठिठुराया। ठंड से बचाव के लिए लोग सुबह देर तक घरों में दुबके रहे। सुबह 11 धूप निकली। धूप से ठंड से परेशान लोगों को थोड़ा सुकून दिया। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री सेल्सियस था।
श्रीगंगानगर। शहर के एक मुख्य मार्ग पर सुबह छाया कोहरा।