पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ‘जगमग जगमग धरती अपनी, म्हारो भारत देश महान...’

‘जगमग-जगमग धरती अपनी, म्हारो भारत देश महान...’

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीगंगानगर. महाराजा गंगासिंह के इनडोर स्टेडियम में शनिवार को नन्हे देशभक्त बच्चों ने ‘जगमग-जगमग धरती अपनी, म्हारो भारत देश महान...’, ‘अमर शहीदों की रूहों ने...’, ‘आंधी क्या है, तूफां मिलें...’ जैसे गीतों पर नृत्य प्रस्तुतियां देकर लोगों को देशप्रेम से अभिभूत कर दिया। वहीं, विभिन्न राज्यों की संस्कृति दर्शाने वाले ‘मेरा चूंदड़ मंगा दे रे ओ ननदी के वीरा...’ राजस्थानी नृत्य आदि भी प्रस्तुत किए। इसके अलावा फिल्मी गीतों पर भी नए ढंग से नृत्य प्रस्तुत करने के साथ ही नशामुक्ति पर आधारित पैरोडी पर प्रतिभागियों ने लोगों की जमकर तालियां बटोरीं। इससे पूर्व कार्यक्रम की शुरूआत जिला कलेक्टर धर्मेंद्र भटनागर, भोपालवाला आर्य उमावि प्रधानाचार्य राजाराम बिश्नोई, रचना भाटिया और मंजू नैण गोदारा ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण पर दीप जलाकर की। इसके बाद बच्चों ने प्रभु की उपासना स्वरूप मां सरस्वती वंदना से की।

इन स्कूल के स्टूडेंट्स ने दी प्रस्तुतियां

राबाउमा विद्यालय नंबर 4, एचएल कॉन्वेंट स्कूल, नोजगे पब्लिक स्कूल, गुड शेफर्ड पब्लिक स्कूल, विद्यार्थी शिक्षा सहयोग समिति, गुप्ता बाल भारती बाउमा विद्यालय, गुरुहरकृष्ण पब्लिक स्कूल, ब्लूमिंग डेल्स इंटरनेशनल स्कूल, एसडी बालिका उमावि, सरस्वती पब्लिक गल्र्स सी.से.स्कूल, जवाहर नवोदय विद्यालय महियांवाली, गंगानगर पब्लिक स्कूल, भोपालवाला आर्य उमावि, प्रगति विद्या निकेतन, स्पेंगल पब्लिक स्कूल।

राष्ट्रपति व राज्यपाल ने किया पुरस्कृत

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या के साथ ही इनडोर स्टेडियम में राष्ट्रीय मतदाता दिवस भी मनाया गया। कलेक्टर धर्मेंद्र भटनागर ने बताया कि विधानसभा चुनाव में राजस्थान को पूरे देश में सर्वश्रेष्ठ निर्वाचन प्रबंधन के लिए दिल्ली में राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने पुरस्कृत किया। वहीं, जिले का वोटिंग परसेंट दस प्रतिशत तक बढऩे और राज्य के टॉप तीन में होने पर राज्यपाल मार्गेट अल्वा ने जिले को बधाई देते हुए शनिवार को ही पुरस्कृत किया। जिले की ओर पुरस्कार एसीओ भवानीसिंह पंवार ने ग्रहण किया।

मतदान के लिए दिलाई शपथ, हुआ सम्मान

कार्यक्रम के बीच कलेक्टर धर्मेंद्र भटनागर ने इनडोर स्टेडियम में मौजूद सभी बालिग लोगों को मतदान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने और लोगों को प्रेरित करने की शपथ दिलाई। इसके साथ ही मतदान में हुई अभूतपूर्व बढ़ोतरी के लिए सभी को धन्यवाद व बधाई देते हुए निक के कर्मचारियों व अध्यापकों व अन्य सरकारी कर्मचारियों समेत 153 लोगों को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया। इस साल की शुरूआत में ही 18 वर्ष पूरा कर चुके युवा, जिन्होंने मतदान के महत्व को पहचानते हुए अपना पहचान-पत्र बनवा लिया है, को भी सम्मानित किया।

कलेक्टर ने दी पुरस्कार मिलने की खुशखबरी

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या के साथ ही इनडोर स्टेडियम में राष्ट्रीय मतदाता दिवस भी मनाया गया। कलेक्टर धर्मेंद्र भटनागर ने बताया कि विधानसभा चुनाव में राजस्थान को पूरे देश में सर्वश्रेष्ठ निर्वाचन प्रबंधन के लिए दिल्ली में राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने पुरस्कृत किया। वहीं, जिले का वोटिंग परसेंट दस प्रतिशत तक बढऩे और राज्य के टॉप तीन में होने पर राज्यपाल मार्गेट अल्वा ने जिले को बधाई देते हुए शनिवार को ही पुरस्कृत किया। जिले की ओर पुरस्कार एसीओ भवानीसिंह पंवार ने ग्रहण किया।

नगर संवाददाता - श्रीगंगानगर

महाराजा गंगासिंह के इनडोर स्टेडियम में शनिवार को नन्हे देशभक्त बच्चों ने ‘जगमग-जगमग धरती अपनी, म्हारो भारत देश महान...’, ‘अमर शहीदों की रूहों ने...’, ‘आंधी क्या है, तूफां मिलें...’ जैसे गीतों पर नृत्य प्रस्तुतियां देकर लोगों को देशप्रेम से अभिभूत कर दिया। वहीं, विभिन्न राज्यों की संस्कृति दर्शाने वाले ‘मेरा चूंदड़ मंगा दे रे ओ ननदी के वीरा...’ राजस्थानी नृत्य आदि भी प्रस्तुत किए। इसके अलावा फिल्मी गीतों पर भी नए ढंग से नृत्य प्रस्तुत करने के साथ ही नशामुक्ति पर आधारित पैरोडी पर प्रतिभागियों ने लोगों की जमकर तालियां बटोरीं। इससे पूर्व कार्यक्रम की शुरूआत जिला कलेक्टर धर्मेंद्र भटनागर, भोपालवाला आर्य उमावि प्रधानाचार्य राजाराम बिश्नोई, रचना भाटिया और मंजू नैण गोदारा ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण पर दीप जलाकर की। इसके बाद बच्चों ने प्रभु की उपासना स्वरूप मां सरस्वती वंदना से की।

इन स्कूल के स्टूडेंट्स

ने दी प्रस्तुतियां