आज लगेंगे कई नि:शुल्क चिकित्सा शिविर
श्रीगंगानगर. गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य पर शहर में विभिन्न हॉस्पिटल व सामाजिक संस्थाओं की ओर से लगाए जाने वाले शिविरों में जिले के लोगों के लिए नि:शुल्क चिकित्सा परामर्श, जांच व दवाई वितरित होगी।
श्रीजगदंबा मानव सेवा संस्थान: संस्थान की ओर से 46-ई ब्लॉक स्थित चंडीगढ़ नर्सिंग होम में 104वां नि:शुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर लगेगा। सुबह साढ़े नौ बजे से दोपहर तीन बजे तक लगने वाले शिविर में हृदय रोग, ब्लड प्रेशर, शुगर के मरीजों की नि:शुल्क जांच की जाएगी। शिविर में विशेष रूप से स्पाइरोमैट्री द्वारा फेफड़ों की नि:शुल्क जांच होगी। आयुर्वेदिक पद्धति द्वारा विभिन्न प्रकार के रोगों का इलाज पंजाब आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल करेगा। कैंसर, एड्स, हेपेटाइटिस, महिलाओं के बच्चादानी की रसौली व सरविक्स कैंसर ((बच्चादानी के मुंह का कैंसर)), क्रॉनिक रोगी व असाध्य रोगों के लिए परामर्श व उपलब्ध दवाइयां दी जाएंगी। शिविर में उपलब्ध दवाइयां भी नि:शुल्क वितरित की जाएंगी।
संजीवनी एलर्जी, अस्थमा व चेस्ट क्लीनिक: डॉ. संजीवकुमार चुघ के अनुसार हाउसिंग बोर्ड स्थित क्लीनिक में रविवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक नि:शुल्क अस्थमा, एलर्जी जांच शिविर लगेगा। साथ ही चेस्ट व श्वास संबंधी समस्याओं पर भी विशेषज्ञ अपनी सेवाएं देंगे।
एएसजी आई हॉस्पिटल: जवाहरनगर स्थित एएसजी आई हॉस्पिटल में सुबह ग्यारह से अपराह्न तीन बजे तक नि:शुल्क नेत्र जांच व परामर्श शिविर लगेगा।