- Hindi News
- युवा बोले इस बार हम भी देंगे लोकतंत्र में सहयोग
युवा बोले-इस बार हम भी देंगे लोकतंत्र में सहयोग
श्रीगंगानगर. गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर महाराजा गंगासिंह इनडोर स्टेडियम में इस वर्ष 18 साल पूरे कर चुके उन युवाओं को सम्मानित किया गया जिन्होंने जागरूकता का परिचय देते हुए अपना वोटर आईडी बनवा लिया था। लोकतंत्र के निर्माण में सहयोग के लिए तैयार हुए ‘भास्कर’ ने इन्हीं में से कुछ युवाओं से बात की।
रोमांचकारी अनुभव: हरदीपसिंह कॉलोनी के अमन खुराना ने बालिग होते ही इस वर्ष वोट बनवाया है। अमन का कहना है कि लोकतंत्र का निर्माण करने में हिस्सेदार होने के बारे में सोचना रोमांचकारी अनुभव है।
पूरी हुई मन की मुराद: अर्जुनसिंह कॉलोनी के शुभम मखीजा कहते हैं कि मतदान के बाद माता-पिता की उंगली पर काला निशान देखकर शुरू से ही वोट डालने का मन था। अब बालिग हुआ हूं तो हर चुनाव में जरूर मतदान करूंगा।
युवाओं को आना होगा आगे: बसंती चौक निवासी सोनिका कहती हैं और इसी साल 18 साल की हुई हूं। वोट बन गया। मतलब सरकार चुनने का हक मिल गया।देश के हालात सुधारने के लिए युवाओं को हर हाल में मतदान करना चाहिए।
देश की रीढ़ युवा: जसवंत सिंह कॉलोनी निवासी मनीषा शर्मा ने भी इसी साल वोटर आईडी बनवाया है। कहती हैं कि युवा ही देश की रीढ़ है, यह जितनी मजबूत होगी उतनी ही तेजी से देश का विकास होगा।
बल्लूराम गोदारा कॉलेज में दिलाई मतदान की शपथ
श्रीगंगानगर. राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर चौ.बल्लूराम गोदारा गल्र्स कॉलेज में अधिकारियों, कर्मचारियों व छात्राओं को प्राचार्य एमएम अग्रवाल ने मतदान करने की शपथ दिलाई। कॉलेज के पीआरओ तौफीक हुसैन ने बताया कि वरिष्ठ व्याख्याता शोभा गौड़ ने मुख्य चुनाव आयुक्त का संदेश पढ़ा, इसके साथ ही निर्वाचन आयोग की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि बताते हुए योग्य मतदाताओं को मतदाता सूची में नाम पंजीकरण कराने व निर्भीक व विवेकपूर्ण मतदान करने की सलाह दी।