- Hindi News
- चहल चौक के पास से हरे चारे की दुकान हटाने की मांग
चहल चौक के पास से हरे चारे की दुकान हटाने की मांग
श्रीगंगानगर - ट्रैक्टर एवं ऑटोमोबाइल्स समिति ने कलेक्टर व यूआईटी सचिव को पत्र लिखकर आवारा पशुओं से निजात दिलाने की मांग की है। इसमें समिति सचिव ने लिखा है कि मोटर मार्केट के समीप कुछ गोपालकों ने अवैध कब्जे कर रखे हैं। इससे पशु दिन में यहां-वहां मार्केट में घूमते रहते हैं। यहां चहल चौक के पास हरे चारे की दुकान है, जहां खुले में ही लोग इन पशुओं को चारा डालते रहते हैं। पास ही सात फीट गहरा गंदे पानी का नाला है। इसमें कई बार पशु गिर भी चुके हैं। हर समय दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। ऐसे में हरे चारे की दुकान यहां से हटाई जाए।