पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डिग्गी से मिले शव की नहीं हुई शिनाख्त

डिग्गी से मिले शव की नहीं हुई शिनाख्त

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीगंगानगर - सदर थाना क्षेत्र के गांव नाथांवाली में बनी पानी की डिग्गी से गुरुवार शाम मिले युवक के शव की शिनाख्त तीसरे दिन भी नहीं हो पाई। शव सिविल हॉस्पिटल में रखा हुआ है। शव के बारे में पुलिस को सूचना नहरी विभाग के जेईएन मुंशीलाल ने दी थी। सदर पुलिस ने बताया कि मृतक की उम्र करीब 30 वर्ष है। उसके शरीर पर काले रंग की जैकेट, काली पैंट और सफेद रंग के स्पोट्र्स शूज थे। पुलिस मृतक के परिजनों की तलाश में जुटी है।