पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 29 व 30 को स्थानीय प्रतिनिधियों से फीडबैक लेंगे प्रदेशाध्यक्ष

29 व 30 को स्थानीय प्रतिनिधियों से फीडबैक लेंगे प्रदेशाध्यक्ष

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीगंगानगर. कांग्रेस की मानें तो विधानसभा चुनाव में हार की वजह सरकारी योजनाओं की अच्छी तरह आम लोगों को जानकारी न देना रहा। अब लोकसभा चुनाव में लोगों को सरल भाषा में केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी देकर पार्टी के पक्ष में माहौल बनाया जाएगा।
यह मंथन जिला कांग्रेस कमेटी की शनिवार को लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर हुई बैठक में किया गया। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष 29 व 30 जनवरी को जयपुर में स्थानीय निकायों के प्रतिनिधियों व संगठन पदाधिकारियों के साथ सम्मेलन कर लोकसभा चुनाव की तैयारियों का फीडबैक लेंगे। बैठक में जिला प्रभारी और पीसीसी सचिव डॉ. अजीत सिंह शेखावत ने कहा कि विधानसभा चुनाव में हार की वजह कुछ गलतियां रही होंगी। लोकसभा चुनाव में इसे नहीं दोहराना चाहिए।