पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बाप बेटी पर जीप दिलाने के नाम पर साढ़े पांच लाख की ठगी का मामला दर्ज

बाप-बेटी पर जीप दिलाने के नाम पर साढ़े पांच लाख की ठगी का मामला दर्ज

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीगंगानगर - जीप दिलवाने के नाम पर साढ़े पांच लाख रुपए ठगने के आरोप में पुरानी आबादी पुलिस ने बाप-बेटी के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में मामला दर्ज किया है। इस्तगासा में शेरसिंह निवासी वार्ड नंबर 12 ने आरोप लगाया कि एसएसबी रोड निवासी बाबूलाल, जीप की खरीद-फरोख्त करता है।जान पहचान होने के कारण जनवरी 13 में आरोपी ने उसे व पड़ोसी धर्मपाल को जीप दिलवाने की हामी भरी। साढ़े चार लाख रुपए लेकर जीप लाकर देने का कहा। यूपी जाने के बाद आरोपी का कई दिन तक फोन नहीं आया। बाद में फोन करके उससे एक लाख रुपए और मांगे। शेरसिंह ने उक्त राशि आरोपी के बेटी सपना के पंजाब नेशनल बैंक के अकाउंट में जमा करवा दी।पर जीप नहीं दी। पूछने पर बहाने बनाता रहा।बाद आरोपी ने जीप खरीदकर देने व रुपए लौटाने से मना कर दिया।