पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खाते में एक लाख रुपए कम जमा हुए, मैनेजर व कैशियर पर मामला दर्ज

खाते में एक लाख रुपए कम जमा हुए, मैनेजर व कैशियर पर मामला दर्ज

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीगंगानगर - बैंक खाते में एक लाख रुपए कम जमा करवाने के आरोप में मैनेजर व कैशियर के खिलाफ जवाहर नगर थाने में मामला दर्ज हुआ है। पुलिस अब मामले की जांच में जुटी है।
एन ब्लॉक के नरेंद्र कुमार ने पुलिस को बताया कि 21 जनवरी की दोपहर डेढ़ बजे वह अपनी मां के साथ मीरा चौक स्थित पंजाब नेशनल बैंक की ब्रांच में 4.40 लाख रुपए जमा करवाने के लिए गया। आरोप है कि मैनेजर पीके शर्मा उसका जानकार है। उसने राशि और स्लिप भर के मैनेजर के साथ जाकर कैशियर को दी। लंच होने के कारण रुपए जमा नहीं हो पाए। बाद में कैशियर ने खाते में तीन लाख 40 हजार रुपए जमा कर दिए। खाते में रुपए कम जमा होने की जानकारी मिलते ही उसने तत्काल इस संबंध में बैंक मैनेजर से बात की।मैनेजर ने कैशियर से जवाब तलब किया तो उसने संतोषजनक जवाब नहीं दिया। जमा पर्ची में राशि 4.40 लाख होने की बात कैशियर ने टालते हुए कहा कि थैले में 3.40 लाख रुपए ही थे।जबकि रसीद में राशि की डिटेल भरी हुई थी। घटना की सारी रिपोर्ट जवाहर नगर थाने में दी गई। पुलिस ने बैंक में जाकर सीसीटीवी फुटेज देखे। पड़ताल में मालूम चला कि रुपए बैंक से बाहर नहीं ले जाए गए। बैंक परिसर में इधर-उधर हुए हैं।




कैशियर को रुपए से भरा थैला व पर्ची देकर चला गया था, खाते में जमा हुई कम राशि