पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 29 व 30 को स्थानीय प्रतिनिधियों से फीडबैक लेंगे प्रदेशाध्यक्ष

29 व 30 को स्थानीय प्रतिनिधियों से फीडबैक लेंगे प्रदेशाध्यक्ष

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीगंगानगर. कांग्रेस की मानें तो विधानसभा चुनाव में हार की वजह सरकारी योजनाओं की अच्छी तरह आम लोगों को जानकारी न देना रहा। अब लोकसभा चुनाव में लोगों को सरल भाषा में केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी देकर पार्टी के पक्ष में माहौल बनाया जाएगा।
यह मंथन जिला कांग्रेस कमेटी की शनिवार को लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर हुई बैठक में किया गया। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष 29 व 30 जनवरी को जयपुर में स्थानीय निकायों के प्रतिनिधियों व संगठन पदाधिकारियों के साथ सम्मेलन कर लोकसभा चुनाव की तैयारियों का फीडबैक लेंगे। बैठक में जिला प्रभारी और पीसीसी सचिव डॉ. अजीत सिंह शेखावत ने कहा कि विधानसभा चुनाव में हार की वजह कुछ गलतियां रही होंगी। लोकसभा चुनाव में इसे नहीं दोहराना चाहिए। एकजुट होकर पार्टी को मजबूत करना चाहिए। केंद्र में कांग्रेस की दुबारा सरकार बनाकर साख बनाने का एक मौका है। चर्चा के दौरान प्रदेश कार्यसमिति के एक पदाधिकारी ने कहा कि पिछली सरकार के कार्यकाल में कांग्रेस ने लोगों की पसंद के मुताबिक कार्य नहीं किया। इसी वजह से जनता ने बुरी तरह हराया। कांग्रेस को कान पकड़कर जनता से माफी मांगने की स्थिति में पहुंचा दिया।
बैठक में पीसीसी के महामंत्री जगदीश जांगिड़, यूआईटी के पूर्व अध्यक्ष राजकुमार गौड़, पूर्व सांसद शंकर पन्नू, सभापति जगदीश जांदू, पूर्व मंत्री हीरालाल इंदौरा, जिलाध्यक्ष कुलदीप इंदौरा, प्रवक्ता जेएम कामरा, कोषाध्यक्ष अनूप बाजवा, सेवादल के श्यामलाल शेखावटी, ब्लॉक अध्यक्ष ललित बहल आदि उपस्थित थे।



कांग्रेस केंद्र सरकार के कार्यक्रमों को सरल भाषा में बताएगी