पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • घर के बाहर कचरा नहीं फेंकने का संकल्प लिया

घर के बाहर कचरा नहीं फेंकने का संकल्प लिया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीगंगानगर. शहर की सफाई व्यवस्था में सहयोग के लिए कलेक्टर की ओर से किए गए आह्वान के दृष्टिगत रविवार को वार्ड 17 की हरमिलापी कॉलोनी के निवासियों ने कॉलोनी को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया। इस संबंध में हरमिलापी श्री हनुमान मंदिर में कॉलोनी के बाशिंदों एवं मंदिर प्रबंध समिति सदस्यों की बैठक हुई। इसमें एडवोकेट हरजीतसिंह जौली ने 23 जनवरी को कलेक्ट्रेट सभागार में कलेक्टर की ओर से धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों की ओर से किए गए आह्वान का जिक्र करते हुए कहा कि हमें कॉलोनी को स्वच्छ रखकर सफाई अभियान में प्रशासन को सहयोग करना चाहिए। कॉलोनी की स्वच्छता से हमें ही फायदा होगा। इस पर सभी ने सहमति जताई। बैठक में लोगों ने संकल्प लिया कि अब वे अपने घरों के बाहर कूड़ा-कचरा नहीं फेंकेंगे। घर पर रखे गए डस्टबिन में कूड़ा एकत्र कर नजदीक के कंटेनर में डालकर आएंगे या क्षेत्र से कूड़ा एकत्र करने के लिए आने वाले कर्मचारी के हॉर्न बजाने पर उसके वाहन में कूड़ा डाल देंगे। कॉलोनी की प्रत्येक गली से दो से चार सदस्यों की कमेटी गठित की जाएगी। यह कमेटी प्रतिदिन साथ वाली गली का चक्कर लगाकर जिस भी घर के बाहर कूड़े का ढेर देखेगी उसके मुखिया को राम-राम कहकर उसे घर के बाहर कूड़ा न डालने का आग्रह करेगी। इसके अलावा समय-समय पर क्षेत्र के संबंधित अधिकारी के साथ भी घर-घर जाकर लोगों से यही आग्रह किया जाएगा। कॉलोनी में पेयजल का होने वाला अपव्यय भी रोका जाएगा। इसके लिए सभी घरों में लोग वाटर ओवरफ्लो के लिए अलार्म बेल लगवाएंगे ताकि वाटर टैंक भरने के बाद पानी बाहर गिरकर बरबाद न हो। बैठक में मंदिर प्रबंध समिति अध्यक्ष विजय धींगड़ा, उपाध्यक्ष कृष्णलाल नागपाल, रामचंद्र गेहाणी, विनोद सिडाना, कृष्ण बंसल सहित अनेक लोग मौजूद थे।

वार्ड चार में सुचारू नहीं हुई सफाई : पुरानी आबादी के वार्ड नंबर चार में सफाई व्यवस्था सुचारू नहीं हो पा रही है। वार्डवासियों का कहना है कि यहां अभियान का उनको कोई खास लाभ नहीं हो रहा है। यहां नालियां कचरे से अटी पड़ी हैं।