पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ‘रक्तदान करके देखो, अच्छा लगता है’

‘रक्तदान करके देखो, अच्छा लगता है’

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर संवाददाता, श्रीगंगानगर.

लॉयंस क्लब ग्रेटर और युवा अग्र समिति ने रक्तदान कर गणतंत्र दिवस मनाया। तपोवन ब्लड बैंक में ‘रक्तदान करके देखो, अच्छा लगता है’ नामक रक्तदान शिविर में थैलेसीमिया रोग से पीडि़त लोगों की सहायता के लिए 51 यूनिट रक्तदान किया गया। क्लब अध्यक्ष नरेंद्र भठेजा ने बताया कि रक्तदान के इच्छुक 50 युवकों की भी लिस्ट ब्लड बैंक में दी ताकि आवश्यकतानुसार उनकी मदद ली जा सके। वहीं युवा अग्र समिति अध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने कहा कि जरूरतमंद की मदद करना हर नागरिक की जिम्मेदारी है। हर तीन महीने में लगने वाले शिविर से अन्य युवाओं को भी रक्तदान करने की प्रेरणा मिलती है। शिविर में रक्तदान करने वालों में नरेंद्र भठेजा, मनोहरलाल वाट्स, चंद्रेश गोयल, प्रेम सेठी, दिनेश कालड़ा, अशोक अग्रवाल, सोनू बंसल, ललित सिंगल, राहुल मित्तल आदि मौजूद थे।

पुण्यतिथि पर किया रक्तदान

स्व.श्रीमती सुमित्रा देवी चारण स्मृति संस्थान ने सोमवार को सुमित्रा देवी चारण की दूसरी पुण्यतिथि रक्तदान कर मनाई। संस्थान के अध्यक्ष भूपेंद्र बारेठ ने बताया कि तपोवन ब्लड बैंक में 51 यूनिट रक्तदान किया गया। बारेठ ने बताया कि बहन सुमित्रा देवी हमेशा जरूरतमंदों का सहयोग करती थी। इसलिए उनकी याद में रक्तदान शिविर लगाते हैं। शिविर में जिला कांग्रेस कमेटी ((अनुसूचित जाति विभाग)) के जिलाध्यक्ष लालचंद मिर्जेवाला, उदयपाल झाझडिय़ा, महेश पेड़ीवाल, दिनेश सैनी, रणजीत कुलचानिया, रोहित सैनी आदि मौजूद थे।