पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मौसम में आया बदलाव, धूप निकलने से शीत लहर गायब

मौसम में आया बदलाव, धूप निकलने से शीत लहर गायब

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर संवाददाता - श्रीगंगानगर
दो दिनों से मौसम में बदलाव आने से लोगों से दिन में सर्दी से राहत मिली है। दिन में अच्छी धूप खिलने से शीतलहर गायब हो चुकी है। मौसम विभाग ने पिछले दो दिनों में अधिकतम तापमान में इजाफा और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की है। मौसम विभाग ने सोमवार को श्रीगंगानगर शहर में अधिकतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 4.1 डिग्री सेल्सियस गिरावट के साथ 5.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया। हवा में नमी सुबह 97 प्रतिशत और शाम को 50 प्रतिशत थी। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटों में हल्की धुंध छा सकती है। इसके बाद तीन दिनों तक आसमान साफ रहेगा।
सोमवार सुबह आसमान साफ होने से धूप खिली। इससे सुबह 10:00 बजे के बाद एक तरह से सर्दी गायब हो गई। दोपहर में भी धूप ने लोगों को सुकून दिया। धूप इस कदर असरदार थी कि आधी बाजू की स्वेटर से भी लोगों का काम चल गया। सायं सूरज छिपने के बाद हल्की ठंड का अहसास हुआ। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार दो दिनों से उत्तरी हवाएं थमी हुई हैं। इसी वजह से सर्दी का असर घटा है। शीत लहर और कोहरा बंद हो गया। रविवार को अधिकतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री सेल्सियस था।