पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फरवरी के पहले सप्ताह में चलेगी हनुमानगढ़ के लिए पैसेंजर ट्रेन

फरवरी के पहले सप्ताह में चलेगी हनुमानगढ़ के लिए पैसेंजर ट्रेन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नगर संवाददाता - श्रीगंगानगर
श्रीगंगानगर-हनुमानगढ़ ट्रैक पर पैसेंजर ट्रेन फरवरी के प्रथम सप्ताह में शुरू हो जाएगी। वर्तमान में रेलवे अधिकारियों ने ट्रेन का टाइम टेबल मंजूरी के लिए जयपुर हेड ऑफिस भेजा हुआ है। उत्तर-पश्चिम रेलवे के सीपीटीएम आरके मीणा से मिले आश्वासन के बाद यह बात सांसद भरतराम मेघवाल ने कही। उन्होंने बताया कि अप्रैल 13 में समाचार पत्रों में ट्रैक के तैयार होने संबंधी समाचार पढ़कर सीआरएस का दौरा करवाने के लिए प्रतिनिधि के तौर पर जैडआरयूसीसी सदस्य भीम शर्मा को मुंबई भेजा। तब मालूम चला कि मंडल ने ट्रैक का दौरा करने के लिए सीआरएस पीएस बघेल को अभी तक प्रस्ताव ही नहीं भेजा था। बाद में रेल मंत्री, रेलवे बोर्ड चेयरमैन व उत्तर-पश्चिम रेलवे के अधिकारियों से संपर्क कर प्रस्ताव रवाना कराया। जैडआरयूसीसी सदस्य शर्मा दोबारा मुंबई गए। तब 10-11 दिसंबर 13 को सीआरएस ने ट्रैक का दौरा किया। सांसद ने कहा कि हनुमानगढ़ के लिए पैसेंजर ट्रेन शुरू करवाने के लिए सीपीटीएम मीणा से बराबर संपर्क में हैं।



सरायरोहिल्ला हुई नियमित, सांसद ने दिखाई झंडी



पंजाब मेल व बांद्रा एक्सप्रेस

के लिए फिर मिलेंगे

सांसद भरतराम मेघवाल का कहना है कि श्रीगंगानगर से पंजाब मेल, बठिंडा-जम्मू एक्सप्रेस व बीकानेर बांद्रा को श्रीगंगानगर से चलाने के लिए वह रेलमंत्री व चेयरमैन से पहले भी मिल चुके हैं। पांच फरवरी के बाद उक्त ट्रेनों के यहां से संचालन हेतु पुन: दिल्ली में मिलेंगे। संगरिया व मंडी डबवाली को श्रीगंगानगर से जोडऩे के लिए कई प्रस्ताव मिले हंै। वहीं नांदेड़ एक्सप्रेस को नियमित करवाने की मांग उठ रही है ताकि शिरडी जाने के लिए ट्रेन मिल सके। अब हनुमानगढ़ ट्रैक शुरू हो रहा है, इसलिए कोई दिक्कत नहीं आएगी। उन्होंने कहा कि श्रीगंगानगर को और ट्रेन दिलवाने के लिए प्रयास जारी रहेंगे।



श्रीगंगानगर - श्रीगंगानगर से सप्ताह में तीन दिन सोम, बुध व शुक्रवार को चलने वाली सरायरोहिल्ला सुपरफास्ट ट्रेन रविवार से नियमित हो गई। ट्रेन के नियमित होने की घोषणा 25 जनवरी को रेलवे प्रशासन ने की थी। इसके चलते श्रीगंगानगर रेलवे स्टेशन से रविवार रात इस ट्रेन को सांसद भरतराम मेघवाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर पूर्व मंत्री हीरालाल इंदौरा, नगरपरिषद सभापति जगदीश जांदू, केसी शर्मा, श्याम गोस्वामी, जैडआरयूसीसी सदस्य भीम शर्मा, एसपी बहल, डीआरयूसीसी सदस्य इंजीनियर बंशीधर जिंदल आदि मौजूद थे। इससे पूर्व रेलवे मंडल परिचालन प्रबंधक केके मीना, अधिशासी अभियंता ((निर्माण)) बीएल मीना, सीएमआई अशोक गुप्ता, स्टेशन अधीक्षक हरीराम मीणा ने सांसद को बुके भेंट किए।